फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman booked for influencing polling process at booth

बूथ पर मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने की आरोपी महिला पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman booked for influencing polling process at booth
चरखी दादरी/झोझूकलां। चिड़िया गांव के बूथ पर महिला द्वार मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में सेक्टर सुपरवाइजर ने झोझूकलां थाने में शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, शिकायत में पीठासीन अधिकारी की इस मामले में भूमिका जानने के लिए जांच की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार को पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान गांव चिड़िया में एक महिला द्वारा मतदाताओं की मौजूदगी में ईवीएम का बटन दबाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका पता चलने पर उपायुक्त प्रीति वहा जांच के लिए पहुंची थी। उपायुक्त ने वहां तैनात प्रिजाइडिंग ऑफिसर को तत्काल बदलने और बूथ पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश पर रिटर्निंग अधिकारी एवं नगराधीश नरेंद्र कुमार ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सेक्टर सुपरवाइजर प्रदीप ने इस संबंध में झोझूकलां थाने में शिकायत दी। शिकायत के साथ पुलिस को जांच के लिए वीडियो फुटेज भी सौंपी गई। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर इस संबंध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 130, 134-ए और 171-डी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed