फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Winter is showing its strength, changing weather is making people sick.

Charkhi Dadri News: सर्दी दिखाने लगी तेवर, लोगों को बीमार कर रहा बदलता मौसम

Sun, 07 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Winter is showing its strength, changing weather is making people sick.
दादरी नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए खड़े मरीज।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं दोपहर के समय निकलने वाली तेज धूप और सुबह-शाम व रात को चलने वाली सर्द हवाएं लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रही हैं। इसके चलते नागरिक अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले तक नागरिक अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या जहां 800-900 तक रहती थी वहीं अब यह आंकड़ा 1200 तक पहुंच रहा है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, वायरल बुखार के अलावा सांस लेने में तकलीफ से संबंधित आ रहे हैं। शनिवार को भी जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या
शहर के नागरिक अस्पताल में इन दिनों मौसम से प्रभावित मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। इनके अलावा जोड़ों में दर्द आदि के भी काफी मरीज आ रहे हैं। सुबह नौ बजे ओपीडी सेवाएं शुरू होने के साथ ही मरीज अस्पताल में पहुंचना शुरू हो जाते हैं। सबसे अधिक भीड़ छाती रोग विशेषज्ञ या फिर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के कक्षों के सामने नजर आती है।
विज्ञापन

बच्चे, बुजुर्ग अधिक आ रहे चपेट मेंबदलते मौसम का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों व बुजुर्गों पर दिखाई दे रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बच्चे व बुजुर्ग अधिक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में भी बच्चों व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। इस स्थिति में चिकित्सक भी लोगों को विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों को अधिक सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक्यूआई भी खराब श्रेणी में
जिले में पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति में भी अधिक सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 257 दर्ज किया गया, जो खराब की श्रेणी में आता है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से भी लोगों को आंखों में जलन, गले में दर्द, एलर्जी आदि परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्सन :
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दादरी के अध्यक्ष मेजर डॉ. योगेंद्र देशवाल का कहना है कि तापमान गिरने से मौसम में आए बदलाव के दौरान सभी लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। बीमारियों की चपेट में आने से बचाव के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। हल्का व पौष्टिक आहार लें। जंक फूड से परहेज करें। गर्म पानी पिएं। शरीर के सभी अंगों को ढक कर रखें। बच्चों, बुजुर्गों व पहले से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed