{"_id":"5e10da668ebc3e87d0130c3c","slug":"wine-smugling-charkhidadri-news-rtk5356566100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाके पर पकड़ी शराब से भरी टाटा-407, 334 पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नाके पर पकड़ी शराब से भरी टाटा-407, 334 पेटी बरामद
विज्ञापन
कादमा नाका पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात अवैध अंग्रेजी शराब से भरी टाटा-407 पकड़ी है। इसके अंदर से पुलिस को शराब की 334 पेटियां बरामद हुई हैं। पुलिस टीम ने टाटा चालक को भी काबू कर लिया और उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया गया। आरोपी चालक राजस्थान के थाना सिघाना के गांव श्यामपुरा मनाना निवासी कुलदीप के रूप में हुई है और वह कोई परमिट पुलिस टीम के सामने पेश नहीं कर पाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब से भरी टाटा-407 सतनाली क्षेत्र में पहुंचनी थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस टीम ने पकड़ लिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करी करने वालों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कादमा नाका पर पुलिस टीम शुक्रवार रात तैनात थी। यहां नाका इंचार्ज ईएएसआई जिले सिंह सहित एसपीओ विनोद कुमार, संजीव, सखन सिंह व मुकेश मौजूद थे। इसी दौरान एएसआई परमबीर गुप्त सूचना के आधार पर नाके पर पहुंचे। इसी दौरान झोझूकलां की तरफ से एक टाटा-407 आती दिखाई दी। पुलिस के अनुसार चालक गफलतबाजी से तेज रफ्तार में टाटा चलाते हुए आया और इसकी चपेट में आने से पुलिसकर्मी बच गए। नाके पर टाटा को रुकवाकर जब तलाशी ली गई तो पीछे के भाग में शराब की पेटियां मिली। टाटा चालक कुलदीप शराब संबंधी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाया और पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपी और टाटा-407 को थाने लाया गया। वहां गिनती करने पर टाटा के अंदर से शराब की 334 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह टाटा लेकर सतनाली क्षेत्र में जा रहा था।
झोझू से सतनाली पहुंचाने के मिलने थे दो हजार रुपये
आरोपी चालक कुलदीप ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह झोझूकलां से टाटा-407 लेकर चला था और उसे यह सतनाली क्षेत्र में पहुंचानी थी। इसके बदले उसे दो हजार रुपये मिलने थे। आरोपी ने बताया कि उसकी सतेंद्र नामक एक व्यक्ति से उसकी फोन पर बात हुई थी और उसने सतनाली टाटा-407 पहुंचाने पर दो हजार रुपये देने की बात कही थी।
विज्ञापन
ये शराब हुई बरामद
नाके पर पकड़ी गई टाटा-407 से तीन सौ चौंतीस पेटी शराब बरामद हुई। टाटा का तिरपाल हटाकर पुलिस ने देखा तो पार्टी स्पेशल की 85 पेटी, पार्टी स्पेशल पव्वे की 25 पेटी, 155 पेटी क्रेजी रोमिया मार्का, ब्लू मूड मार्का शराब के 50 पव्वों की पेटियां और 19 पव्वे और पार्टी स्पेशल मार्का के 19 खुले पव्वे बरामद हुए। अंदेशा है कि मिलावटी शराब तैयार करने के लिए यह खेप जा रही थी। पहले भी जिले में मिलावटी शराब तैयार करने की कई फैक्अरियों का भंड़ाफोड़ हो चुका है।
कादमा नाके पर पुलिस टीम ने अवैध शराब से भरी टाटा-407 पकड़ी है और इसके अंदर से 334 पेटी शराब बरामद हुई। आरोपी चालक कुलदीप को शनिवार सुबह पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही शराब तस्करों का पता लगा लिया जाएगा।
सुमित कुमार, पुलिस प्रवक्ता