फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wind blew at a speed of 14 km per hour, minimum temperature increased by one degree

Charkhi Dadri News: 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, एक डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

Fri, 23 May 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wind blew at a speed of 14 km per hour, minimum temperature increased by one degree
दोपहर के समय दादरी शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरते राहगीर। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वातावरण में नमी की मात्रा 40 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के समय हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम साफ रहा। पूर्वी हवा चलने की वजह से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। धूप तेज होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि, अधिकतम तापमान में गत तीन दिनों में पांच डिग्री की गिरावट आने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूरी मिली है। रात को मौसम थोड़ा अनुकूल हो जाता है। सुबह आठ बजे तक तो मौसम ठीक बना रहता है, उसके बाद धूप तेज होने पर गर्मी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम कई भागों में आई आंधी एवं बारिश की वजह से तापमान गिरा है। लोगों को झ़ुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। बाजारों में लोग जूस का सेवन करना पसंद कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंंद्रमोहन ने बताया कि मई तक तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून की परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं। जिले में जून के अंत तक मानसून के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा तापमान में खरीफ की फसलों की कुछ दिन के अंतराल में सिंचाई करना फायदेमंद है। कपास के छोटे पौधे ज्यादा तापमान में मुरझाने लगते हैं। सब्जी की फसलों को भी गर्मी में सिंचाई की ज्यादा जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed