फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wind blew at a speed of 11 km per hour, minimum temperature reached six degrees

Charkhi Dadri News: 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा, छह डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Tue, 19 Dec 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wind blew at a speed of 11 km per hour, minimum temperature reached six degrees
चरखी दादरी में मंगलवार सुबह रावलधी-दिल्ली बाईपास पर छाया हल्का कोहरा। संवाद
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन

दो दिनों से पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से ठंडक बढ़ी है। वैसे दिनभर मौसम साफ और शुष्क बना रहा। दिनभर धूप भी खिली। वहीं, सुबह-शाम चली ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिसंबर में ठंड ने तीखे तेवर नहीं दिखाए है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार भी नहीं बन रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी होने का असर मैदानी इलाकों पर जरूर पड़ेगा और इससे तापमान नीचे गिर सकता है।
विज्ञापन

फसलों के लिए मौसम अनुकूल
फिलहाल यह मौसम रबी की फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। सुबह-शाम ठंड पड़ रही है और दिन में धूप खिल रही है जिससे पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया आसानी से पूरा कर अपने लिए भोजन बना लेते हैं। इस समय गेहूं, सरसों, जौ आदि फसलों की वृद्धि एवं विकास सही ढंग से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article