{"_id":"645e979c660b7b32ca08f8f4","slug":"will-protest-if-the-accused-are-not-arrested-charkhidadri-news-c-21-1-131343-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर देंगे धरना
Sat, 13 May 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस थाने पहुंचे निमड़-बडेसरा के ग्रामीण।
बाढड़ा। एक सप्ताह पहले अध्यापक द्वारा सुसाइड करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गांव निमड़-बडेसरा के ग्रामीण शुक्रवार को बिजेंद्र सिंह की अगुवाई में बाढड़ा पुलिस थाने पहुंचे।
ग्रामीणों ने एडिशनल एसएचओ राजकुमार को पूरे मामले से अवगत करवाया। पुलिस ने ग्रामीणों को दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना देने व रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
बीते शुक्रवार को निमड़-बडेसरा निवासी अध्यापक ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद प्राइवेट स्कूल के सामने धरना और रोड जाम करेंगे। एसएचओ से मिलने वालों में बिजेंद्र सिंह ,शमशेर भांभू, विनोद, प्रकाश, सुखबीर, निखिल, अजमेर कोच आदि मौजूद रहे।