{"_id":"65074c974c117e8b3708dab4","slug":"will-make-the-future-of-the-youth-of-dadri-golden-by-providing-employment-through-industrial-projects-dushyant-chautala-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-6513-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक प्रोजेक्ट से रोजगार देकर दादरी के युवाओं का भविष्य बनाएंगे सुनहरा : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक प्रोजेक्ट से रोजगार देकर दादरी के युवाओं का भविष्य बनाएंगे सुनहरा : दुष्यंत चौटाला
Mon, 18 Sep 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
रैली में मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, अजय चौटाला, नैना चौटाला और अन्य पदाधिकारी।
चरखी दादरी। औद्योगिक प्रोजेक्ट दादरी जिले की पुरानी मांग है और बाढड़ा विधायक नैना चौटाला भी इस मांग को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठा चुकी हैं। इसके लिए सरकार को 25 से 100 एकड़ जमीन कर जरूरत है। अगर कोई किसान या ग्राम पंचायत जगह मुहैया करवाती है तो पदमा योजना के तहत औद्योगिक इकाई लगा दी जाएगी। यह बात डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को नई अनाज मंडी में आयोजित नव संकल्प रैली में कही।
उन्होंने कहा कि जमीन देने की प्रक्रिया सिरे चढ़ते ही दादरी में औद्योगिक प्रोजेक्ट लगाकर रोजगार मुहैया करवाकर युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने पदमा स्कीम के तहत 25 से 100 एकड़ की भूमि में औद्योगिक क्लस्टर बनाने की योजना बनाई है और इस योजना के तहत दादरी में जमीन उपलब्ध होने पर औद्योगिक क्लस्टर बनाया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्र के लोग यहां औद्योगिक प्रोजेक्ट की मांग कर रहे हैं।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का सड़क विकास कार्यों में बहुत बुरा हाल था। कलानौर के बाद इस क्षेत्र में सड़कें नहीं बनाई जाती थी लेकिन मौजूदा सरकार ने हर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 152-डी राजमार्ग की सौगात मिली है जबकि दादरी-रोहतक रोड का चौड़ा करने की 100 करोड़ की परियोजना भी सरकार मंजूर कर चुकी है। वहीं, दादरी में नए बाईपास और बाढड़ा में करीब 300 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण संबंधी कार्य करवाए हैं। दादरी में करीब 180 करोड़ रुपये से निर्माण संबंधी कार्य हुए और चिड़िया से रेवाड़ी को जाने वाली सड़क के लिए 71 करोड़ रुपये मंजूर करवाए गए। इनके अलावा सरकार ने दादरी में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 155 करोड़ रुपये मंजूर किए। वहीं, रैली में मंच संचालन ऋषिपाल उमरवास ने किया जबकि जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, संजीव मंदोला, मनफूल शर्मा, रमेश लांबा, रामफल, युवा जिला अध्यक्ष एवं जिला पार्षद रविंद्र चरखी, अवतार सांगवान, सुरेंद्र डाला, राजेश अटेला, सुरेंद्र, रमेश वर्मा व नीटू आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, खास बात ये रही कि जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान रैली में नहीं पहुंचे और ये चर्चा का विषय भी बना।
विज्ञापन
- अब इन प्रोजेक्ट को पूरा कराने की योजना
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अप्रैल या मई तक नए लघु सचिवालय का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा 100 एकड़ में नई पुलिस लाइन, जेल, मेडिकल कॉलेज व बस अड्डा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ रुपये से बौंदकलां राजकीय कॉलेज की दशा सुधारी जाएगी।