{"_id":"62a4ccf1971f4b0dd430face","slug":"will-give-a-reward-of-one-lakh-to-mp-and-mla-who-did-facebook-live-from-lal-chowk-in-kashmir-naveen-jaihind-charkhidadri-news-hsr6340342176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के लाल चौक से फेसबुक लाइव करने वाले सांसद और विधायक को दूंगा एक लाख का इनाम: नवीन जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के लाल चौक से फेसबुक लाइव करने वाले सांसद और विधायक को दूंगा एक लाख का इनाम: नवीन जयहिंद
विज्ञापन
दादरी शहर में लोगों के बीच नवीन जयहिंद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। 26 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने का न्योता देनेे के लिए शनिवार को नवीन जयहिंद ने चरखी दादरी का दौरा किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि अगर सरकार कश्मीरी हिंदुओं की सच में ही हितैषी हैं तो उनके पलायन को रोके और उनकी सुरक्षा करे। कश्मीरी हिंदुओं की आवाज उठाने के लिए 26 जून को दिल्ली में जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन होगा।
उन्होंने युवाओं को 26 जून को फरसे लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने का आह्वान किया। जयंहिद ने कहा कि भगवान परशुराम का फरसा न्याय का प्रतीक है और कमजोर लोगों की रक्षा के लिए जयहिंद ने फरसा उठाया है। समाज के नाम पर राजनीति करने वाले नेता बाज आएं और समाज के मुद्दे सरकार के सामने उठायें ताकि समाज का भला हो सके। नवीन जयहिंद ने कहा कि कश्मीर के लाल चौक से फेसबुक लाइव करने वाले सांसद, विधायक को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
जयहिंद ने कहा कि अगर वास्तव में सांसद, विधायक कश्मीरी हिंदुओं का भला चाहते हैं तो कश्मीर के लाल चौक पर जाकर एक घंटा फेसबुक लाइव करें तब वास्तव में देश को अहसास होगा कि देश के सांसद, विधायक कश्मीरी हिंदुओं के प्रति जवाबदेह हैं। साथ ही नवीन जयहिंद ने कहा कि फेसबुक लाइव करने वाले सांसद, विधायकों को एक लाख रुपये इनाम देने के साथ साथ लाल चौक पर होटल में ही ठहरने ओर खाने पीने का सब खर्चा देंगे। जयहिंद ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाना अच्छी बात है, लेकिन वहां की जो धरातल की स्थिति है वह पहले से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। नवीन ने कहा कि राज्यसभा चुनाव विधायकों के लिए 100 करोड़ का खेल है। जयहिंद ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी।