फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wheat was purchased at only three out of eight centers, 67 farmers sold the produce

आठ में से तीन ही केंद्रों पर हुई गेहूं की खरीद, 67 किसानों ने बेची उपज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Wheat was purchased at only three out of eight centers, 67 farmers sold the produce
दादरी मंडी में लगी गेहूं की ढेरी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को आठ में से पांच केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हुई। शहर के नई अनाज मंडी में खरीद एजेंसी की टीम नहीं पहुंची और इसके चलते किसानों को अपना गेहूं लेकर लौटना पड़ा। वहीं, चार केंद्रों पर किसान न पहुंचने के कारण खरीद नहीं हो पाई। तीन केंद्रों पर ही शनिवार को किसानों से गेहूं की खरीद की गई और सरकार एजेंसी ने शाम तक 67 किसानों से 9125 क्विंटल गेहूं खरीदा।
विज्ञापन

शनिवार को खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक कम ही रही, जिसके कारण खरीद भी कम हुई। शहर की अनाज मंडी की अगर बात करें तो खरीद की टर्म वेयर हाउस एजेंसी की थी, लेकिन मंडी में टीम ही नहीं पहुंची। हालांकि मंडी में किसानों की संख्या कम रही, लेकिन जो किसान मंडी पहुंचे वो दोपहर तक इंतजार कर लौट गए। तीन किसानों ने अपनी उपज एजेंसी के न पहुंचने पर आढ़तियों को बेची।
विज्ञापन

बौंदकलां में 58 किसानों ने 5250 क्विंटल गेहूं को सरकारी एजेंसी को बेचा। वहीं, छपार में नौ किसानों ने 3875 क्विंटल गेहूं सरकारी एजेंसी को बेचा। इस सीजन में गेहूं खरीद की बात करें तो अब तक 341 किसान 29483 क्विंटल पैदावार बेच चुके हैं। 314 किसानों ने 27935 क्विंटल गेहूं को सरकारी एजेंसी को बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed