फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wheat crops and mustard barns got wet

Charkhi Dadri News: खेतों में गेहूं की फसल और सरसों के खलिहान भीगे

Sun, 14 Apr 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Wheat crops and mustard barns got wet
चरखी दादरी जिले के खेत में भीगी गेहूं की पुलिया। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने तबाही मचा दी। खेतों में खड़ी और कटी गेहूं की फसल भीग गई जिससे भारी नुकसान हुआ है। सरसों के खलिहान बारिश से भीग गए। इस समय गेहूं की कटाई चल रही है जबकि सरसों की कटाई का काम पूरा हो चुका है। सरसों की 15 प्रतिशत कढ़ाई का काम बाकी है। इस बीच आंधी चलने से काटा गया गेहूं और उसका भूसा उड़ गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। तीन बजे आसमान बादलों से घिर आया। इसी बीच 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से खेतों में खड़ी और कटी फसलों में नुकसान हुआ है। बारिश से फसलें भीग गईं। खेतों में सरसों के खलिहान भीग गए। अब भीगने पर कढ़ाई का कार्य कुछ दिन बंद रहेगा। फसल सूखने पर ही कढ़ाई का काम हो सकेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से ही किसान मशीनों से गेहूं की कटाई एवं कढ़ाई के काम में जुटे थे। कढ़ाई करते ही किसान उपज को बिक्री के लिए सीधे मंडी में पहुंचा रहे थे। जिले में 1,60,000 एकड़ में सरसों और एक लाख एकड़ में गेहूं की फसल बोई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले : फसल में हुआ काफी नुकसान
युवा किसान गौरव, महिला किसान ममता देवी निवासी महाराणा और मोनू फौगाट का कहना है कि गेहूं की कटी फसल भीग गई। कढ़ाई का काम जोरों पर था। किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खलिहान भीगने पर उपज खराब होने से उसका भाव भी कम मिल पाएगा। इसका नुकसान किसान को उठाना पड़ेगा।



जिन भागों में बारिश हुई है, वहां काफी नुकसान हुआ है। खलिहान में फसल भीग गई। फसल में दाने की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। - डॉ. जितेंद्र सिहाग, कृषि तकनीकी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed