{"_id":"6169c259d1e62f1f9113c637","slug":"weather-will-change-from-tonight-there-is-a-possibility-of-rain-till-19-charkhidadri-news-hsr61451770","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात से आएगा मौसम में बदलाव, 19 तक बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात से आएगा मौसम में बदलाव, 19 तक बारिश की संभावना
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम वैज्ञानिक एवं पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवात का खतरा लगभग टल चुका है। परंतु हरियाणा, पंजाब, एनसीआर, दिल्ली, उत्तराखंड पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। जो शुक्रवार शाम तक डीप डिप्रेशन लो दबाव क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। उड़ीसा के समुद्री तटों पर भारी बारिश होते हुए मध्य और उत्तरी पश्चिमी भारत की ओर इस प्रभाव बढ़ेगा। 16 अक्तूबर तक इसका प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर दिल्ली के आसपास पहुंचने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इसके साथ-साथ पाकिस्तान और पंजाब की तरफ से शक्तिशाली मौसमी प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय हो रहा है। जैसे ही 16 अक्तूबर को पूर्वी हवाएं एनसीआर दिल्ली, हरियाणा में पहुंचेगी, उसका टकराव शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस से होगा यानी पूर्वी नमी वाली पवनों का पश्चिमी पवनों से टकराव होगा। शनिवार रात्रि से ही मौसम बदल जाएगा। इस दौरान 16 से 19 अक्तूबर तक हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं हैं। पर्वतीय भागों में हिमपात होने की संभावनाएं हैं। कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावनाएं बन रही हैं।
डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि किसान मौसम ठीक होने के बाद सरसों की बिजाई करें। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी जिसकी वजह से तापमान काफी गिर जाने की संभावना है।