फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Waterproof tent reached from Delhi will enhance the beauty of animal exhibition, will be monitored by 40 CCTV

Charkhi Dadri News: दिल्ली से पहुंचा वाटरप्रूफ टेंट बढ़ाएगा पशु प्रदर्शनी की शोभा, 40 सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी

Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Waterproof tent reached from Delhi will enhance the beauty of animal exhibition, will be monitored by 40 CCTV
प्रदर्शनी स्थल पर अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा करते डॉ. लालचंद रंगा, नोडल अधिकारी सुखेदव स
चरखी दादरी। जिले में 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली 39वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी के लिए जिला पशुपालन विभाग के अधिकारी और प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रदर्शनी में राज्य के अनेक स्थानों से 1600 से अधिक पशुपालकों के पहुंचने की संभावना है। वहीं, विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए 35 टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

करीब 25 एकड़ में लगने वाली प्रदर्शनी में दिल्ली से वाटर प्रूफ टेंट मंगवाकर लगाया गया है। वहीं, प्रदर्शनी की निगरानी के लिए 40 सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में आने वाले पशुओं के लिए विभाग ने किराया देने का भी प्रावधान किया गया है। पशुपालन विभाग ने प्रदर्शनी में आने वाले पशुपालकों के लिए 80 बसों का इंतजाम किया गया है। विभाग द्वारा लगाई गई बसें जिले के विभिन्न पशु अस्पतालों से पशुपालकों को आयोजन स्थल तक लाएंगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पंडाल में ही सभी अधिकारियों व पशु पालकों के ठहरने व खाने की अलग अलग से व्यवस्था की गई है। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारी समय समय पर बैठक कर कर्मचारियों को निर्देश दे रहे हैं। पशुपालन विभाग ने 250 कर्मचारियों की 35 टीमें बना कर उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी हुई है। टीमों का नेतृत्व विभाग के उपनिदेशक, उपमंडल अधिकारी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। 40 निजी बसों में जहां 40 पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है तो वहीं 40 सरकारी बसों में विभाग के वीएलडीए पशुपालकों को प्रदर्शनी स्थल तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। विभाग के अधिकारी डॉ. महा सिंह ने बताया कि अब तक 1600 पशुपालकों ने अपने पशुओं की पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाथ पर बैंड बांधकर होगा पशुपालक का स्वागत, इनामी कूपन भी मिलेगा
पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. एलसी रंगा ने बताया कि मेला की तैयारियां अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि चिड़िया रोड पर जो किसान बस से मेलास्थल तक आएंगे, उनका हाथों में बैंड बांधकर स्वागत किया जाएगा और इनाम के लिए कूपन दिया जाएगा।
12 मार्च को राज्यपाल तो 13 को आएंगे सीएम
कार्यक्रम का शुभारंभ 11 मार्च को सुबह दस बजे कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल करेंगे। 12 मार्च को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मेले में शिरकत करने आएंगे। 13 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
- पशुपालकों के लिए बनाया सीधा रास्ता
डॉ. एलसी रंगा ने कहा कि पशुओं को मेलास्थल पर लाने के लिए महेंद्रगढ़ बाईपास चौक से सीधा रास्ता बना दिया गया है। इसी प्रकार पानी के 6 टैंकर हर समय यहां मौजूद रहेंगे। सार्वजनिक शौचालयों का प्रबंध किया गया है।

बॉक्स:
इतना किराया देगा पशुपालकों को विभाग
दूरी (किलोमीटर में) - किराया राशि
50 किलोमीटर तक- 1000 रुपये
51 से 100 किलोमीटर तक- 1500 रुपये
101 से 150 किलोमीटर तक- 2000 रुपये
200 से अधिक किलोमीटर पर-3000
वर्सन:
कर्मचारी प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। मेले में आने वाले पशुपालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-जसवंत जून, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed