फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Waterlogging persists: Traders closed market in Dadri, even after ten days water did not drain

जलभराव बरकरार: दादरी में व्यापारियों ने बंद किया बाजार, दस दिन बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी

Tue, 25 Jul 2023 01:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jul 2023 01:19 PM IST
सार

दादरी में 10 दिन पहले हुई बारिश के बाद से बाजारों में दो फुट तक पानी भरा हुआ है। गनीमत है कि इसके बाद बारिश नहीं हुई वरना हालात और खराब होते। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी रोड और मेन बाजार में जलभराव के चलते करीब 300 दुकानें पिछले 10 दिनों से नहीं खुली है।

विज्ञापन
Waterlogging persists: Traders closed market in Dadri, even after ten days water did not drain
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में बारिश थमने के बाद दसवें दिन भी दादरी बाजार से पानी की निकासी नहीं हो पाई है। इससे खफा व्यापारियों ने मंगलवार सुबह ही बाजार बंद कर दिया। शाम तक बाजार बंद रहेगा और नगर व्यापार मंडल कोर कमेटी बैठक कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। दूसरी ओर शहर की करीब 3 हजार दुकानें बंद होने से करीब दस करोड़ के कारोबार का नुकसान होगा।

विज्ञापन


10 दिन पहले हुई बारिश के बाद से बाजारों में दो फुट तक पानी भरा हुआ है। गनीमत है कि इसके बाद बारिश नहीं हुई वरना हालात और खराब होते। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी रोड और मेन बाजार में जलभराव के चलते करीब 300 दुकानें पिछले 10 दिनों से नहीं खुली है। जलनिकासी की मांग को लेकर पांच दिन पहले नगर व्यापार मंडल कोर कमेटी और व्यापारी एसडीएम नवीन कुमार से मिले थे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल कोर कमेटी ने लिया बंद का फैसला
उस दौरान मंगलवार को पूरा बाजार बंद रखने की चेतावनी प्रशासन को दी गई थी। इसके बाद पानी निकासी के प्रयास तो शुरू हुए, लेकिन यह कार्य धीमी गति से हो रहा है और व्यापारी इससे संतुष्ट नहीं है। इसके चलते ही उन्होंने अपनी कॉल अनुसार मंगलवार को बाजार बंद करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed