फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water supply line leakage, contaminated water reaching homes

Charkhi Dadri News: पेयजल लाइन लीकेज, घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Water supply line leakage, contaminated water reaching homes
गांव कांहडा में पेयजल लाइन लीकेज करने के चलते निकलता पानी।
बाढड़ा। गांव कांहड़ा में पेयजल लाइन कई जगहों से लीक हो रही है और इसके चलते घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबा समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है और उन्हें अपने स्तर पर पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिव कुमार, रघुबीर, लीलाराम, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि गांव की आबादी करीब तीन हजार है। गांव में जनस्वास्थ्य विभाग ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले पेयजल आपूर्ति के लिए गांव सीमेंट की पाइपलाइन बिछाई गई थी। समय बीतने पर यह जर्जर होती चली गई और जनस्वास्थ्य विभाग ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

लंबे समय से लाइन क्षतिग्रस्त होने से दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या गांव में बनी है और ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन फिर भी नतीजा सिफर है। अधिकारियों की समस्या के प्रति नजरअंदाजगी से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीण सतबीर, सुनील, मुन्नी, पूजा और उमेश ने बताया कि पानी का प्रबंध अपने स्तर पर कर पाना ग्रामीणों के लिए बेहद परेशानी भरा है। जिला प्रशासन को समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई शुरू होते ही निकलने लगता है पानी
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही लाइन से पानी निकलना शुरू हो जाता है और लाइन के समीप ही भर जाता है। पेयजल आपूर्ति बंद होने पर यह पानी लाइन के जरिये घरों में भी पहुंच जाता है। इस पानी का प्रयोग वो किसी काम में नहीं कर सकते।




ग्रामीणों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
गांव में पेयजल लाइन में लीकेज है और इसके चलते घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। लंबे समय से समस्या बनी है और अब तक समाधान नहीं हो पाया है। - जयवीर, ग्रामीण
गांव में पेयजल लाइन लीकेज करने की शिकायत कई बार विभाग से कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हैं। दूसरी ओर समस्या का समाधान न होने से लोग परेशान हैं।
- पवन, ग्रामीण
गांव में डाली गई पेयजल लाइनें करीब 20 वर्ष पुरानी हैं जो जर्जर हो चुकी हैं। विभाग को जल्द से जल्द समस्या का स्थाई समाधान करवाकर लोगों को राहत देनी चाहिए।
- शिव कुमार, ग्रामीण


पेयजल लाइन लीकेज होने से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इस पानी को ग्रामीण किसी काम में प्रयोग नहीं कर सकते। वहीं, विभाग समस्या को अनदेखा कर रहा है।

- लीलाराम, ग्रामीण


-----------जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा। दूषित पेयजल आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की पेयजल लाइनों को जल्द बदला जाना चाहिए।
- लीलाराम, सरपंच, कांहड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article