फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water released into canals for 16 days resulted in 15 days' worth of drinking water.

Charkhi Dadri News: नहरों में 16 दिन पानी छोड़े जाने से 15 दिन का पेयजल हुआ जमा

Mon, 09 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Water released into canals for 16 days resulted in 15 days' worth of drinking water.
गांव में स्थित जलघर। 
चरखी दादरी। जिले के लिए राहत की खबर है। नहरों में 16 दिनों तक पानी छोड़े जाने से जिले में करीब 15 दिन का पेयजल स्टोर हो गया है। सिंचाई विभाग की ओर से इस बार पूरी तैयारी और निगरानी के साथ नहरी पानी की बारी पूरी की गई, जिससे जिले के सभी 60 जलघरों को आवश्यकता अनुसार भर दिया गया। चार फरवरी को नहरी पानी की बारी पूरी हुई है और अब अगली बारी 24 दिन बाद आएगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में साफ और शुद्ध मिला, जिससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिली है। पानी की उपलब्धता बेहतर होने से शहर सहित घसोला, मंदोला, कलियाणा, जावा, चांगरोड़, दातोली, ढाणी फौगाट, चिड़िया, पांडवान, पालड़ी, मिसरी, बौंद कलां, अचीना, रानीला, इमलोटा, चरखी, पैंतावास, झोझू कलां, घिकाड़ा, सांवड़, सांजरवास सहित अन्य गांवों के जलघरों को पूरी तरह भरा गया।
विज्ञापन


सिंचाई के लिए कम रही मांग
जिले में कुल 168 गांवों में जलघरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। सभी जलघर नहरों से ही भरे जाते हैं। इस बार फसलों की सिंचाई के लिए नहरी पानी की मांग अपेक्षाकृत कम रही, क्योंकि जिले में पहले ही बारिश हो चुकी है। इसी कारण सिंचाई के बजाय पेयजल भंडारण पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जनवरी से 4 फरवरी तक चला पानी
सिंचाई विभाग के अनुसार मेन हेड से 21 जनवरी को नहरी पानी छोड़ा गया था, जो चार फरवरी तक लगातार मिला। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने नहरों की नियमित मॉनिटरिंग की। खास बात यह रही कि इस बार नहरी पानी की चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया, जिससे टेल एंड तक पानी सही मात्रा में पहुंच सका। पानी पूरी तरह साफ और विशुद्ध रहा, जिसका सीधा लाभ जलघरों में संग्रहित पानी की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा।

24 दिन में आती है बारी
जिले की प्रमुख नहरों में बधवाना मेन, मैहड़ा, बौंद कलां डिस्ट्रीब्यूटरी और लोहारू कैनाल शामिल हैं। इन नहरों से जुड़े जिले भर में 68 से अधिक जोहड़ भी हैं, जिनमें नहरी पानी पहुंचता है। सामान्य तौर पर जिले में नहरी पानी की बारी 24 दिन में आती है, लेकिन इस बार 21 जनवरी से चार फरवरी तक 16 दिन पानी मिलने से जलघरों में पर्याप्त भंडारण हो सका। वर्तमान स्थिति में जलघरों में करीब 15 दिन का पेयजल स्टोर हो चुका है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



इस बार जिले के लिए पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी मंगवाया गया था। सभी जलघरों को पूरी क्षमता के अनुसार भरा गया है। नहरी पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है और किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पानी साफ मिलने से पेयजल की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
- सतेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed