{"_id":"606df87c8ebc3e76a1221940","slug":"water-problam-charkhidadri-news-rtk6034250167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में पहुंचा 700 क्यूसेक पानी, 15 दिन चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में पहुंचा 700 क्यूसेक पानी, 15 दिन चलेगा
विज्ञापन
चंपापुरी जलघर के टैंक में गिरता नहरी पानी।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले की नहरों में मंगलवार रात पानी पहुंच गया है। सिंचाई विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग ने आपसी तालमेल से जलघरों को भरने की कवायद भी शुरू कर दी है। इस बार नहरों में 700 क्यूसेक पानी पहुंचा है, जो 15 दिन चलेगा। वीरवार से शहर में सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
इस समय शहर और गांवों में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। जलघरों के टैंक खाली होते ही विभाग ने शहर में बोरिंग ट्यूबवेल के पानी की आपूर्ति शुरू कर दी थी। कई वार्डों में तो ट्यूबवेल का पानी भी सप्लाई नहीं हो रहा है। लोग 450 रुपये में पानी के टैंकर घरों में डलवाकर काम चला रहे हैं। इसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। अब नहरों में पानी पहुंचने और जलघरों के टैंकों को भरने की कवायद शुरू होने से वीरवार को लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। जिले की मेन लोहारू कैनाल और बधवाना डिस्टीब्यूटरी में पानी छोड़ा गया है। लोहारू कैनाल से शहर के मेन चंपापुरी जलघर में पानी डाला जा रहा है। बधवाना नहर से शहर के कपूरी-रामनगर के जलघर में पानी डाला जा रहा है।
इंडेंट के मुताबिक मिला पूरा पानी
सिंचाई विभाग ने इस बार 700 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेजा था और 700 क्यूसेक मिल गया। सिंचाई विभाग अधिकारियों का मानना है कि रबी की फसलों की कटाई का काम जारी है, ऐसे में खेतों में सिंचाई के लिए पानी की खपत इस बार नहीं है। इस वजह से पीछे से पानी कम मात्रा में मंगवाया गया है।
विज्ञापन
एसडीओ और जेई पहुंच रहे साइटों पर
जलघरों में पानी पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग अधिकारी निगरानी में जुटे हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर ,जेई कपिल हुड्डा साइटों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि पानी की बर्बादी न होने पाए और जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी डाला जा सके। बेलदार नहरी पानी की साथ साथ निगरानी भी कर रहे हैं, ताकि कहीं कटाव एवं रिसाव न होने पाए और पानी टेल तक पहुंच जाए। जिले में 58 जलघर हैं। इस समय तकरीबन जलघर खाली पड़े हैं।
15 दिनों में जिला के सभी जलघरों में पानी डाल दिया जाएगा। पानी को टेल तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। तालाबों में भी पानी पहुंच रहा है। नहरों में 700 क्यूसेक पानी छोड़ा रखा है।
राहुल छिल्लर, एसडीओ, सिंचाई विभाग
नहरों में पानी पहुंचते ही हमने जलघरों के टैंकों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। अब लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। टैंक खाली होने के कारण ट्यूबवेल का पानी हमें सप्लाई करना पड़ रहा था।
शशिकांत, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग