{"_id":"6547d8e731646dd1520c8a17","slug":"water-lifting-capacity-of-sewer-pumping-station-will-be-increased-by-installing-new-motors-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8968-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नई मोटरें लगाकर सीवर पंपिंग स्टेशन की बढ़ाई जाएगी पानी उठान क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नई मोटरें लगाकर सीवर पंपिंग स्टेशन की बढ़ाई जाएगी पानी उठान क्षमता
Sun, 05 Nov 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
तिकोना पार्क स्थित जनस्वास्थ्य विभाग का पंपिंग स्टेशन।
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग शहर के सभी सीवर पंपिंग स्टेशन की पानी उठान क्षमता बढ़ाएगा। इस समय सीवर लाइनों के पानी के दबाव के मुकाबले उठान क्षमता आधी ही है जिससे सीवर बैक मारने की समस्या बनी रहती है। वहीं, सीवर व्यवस्था में सुधार संबंधी योजना को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से जल्द ही नई मोटरें खरीदी जाएंगी।
विभागीय अधिकारियों की योजना अनुसार तीन नए पंपिंग स्टेशन भी बनने हैं और यहां शुरुआत में ही ज्यादा क्षमता की मोटरें लगाई जाएंगी। इससे फायदा ये होगा कि सीवर लाइनों को आसानी से और जल्दी खाली किया जा सकेगा और गलियों में सीवर मैनहोल ओवरफ्लो नहीं करेंगे। दरअसल, पंपिंग स्टेशन पर इस लगी मोटरों की क्षमता कम है और इन्हें ज्यादा समय तक चलाने पर बार-बार खराबी आ रही हैं। इन्हें ठीक करवाने की कागज प्रक्रिया लंबी है जिससे काफी समय लग जाता है और तब तक शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- 175 किलोमीटर लंबी हैं शहर में सीवर लाइन
शहर की सीवर व्यवस्था काफी समय से चरमराई हुई है। थोड़ी-सी बारिश होने पर तो सीवर ऊपर तक भर जाते हैं। लाइनें समय-समय पर ब्लॉक भी रहती हैं। शहर में करीब 175 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन हैं जो आए दिन कहीं न कहीं से बंद पड़ी रहती हैं। एक लाइन रुकने पर साथ लगती कई लाइनें प्रभावित हो जाती हैं। कई बार जेट मशीन के जरिये भी लाइनों के ब्लॉकेज खोलने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
- नई सीवर लाइन भी डालेगा विभाग
विभाग शहर को सीवर की समस्या से स्थायी तौर पर निजात दिलाने के लिए विशेष प्लान पर काम कर रहा है। इस प्लान के तहत शहर के गांधीनगर कॉलोनी से तिकोना पार्क तक नई सीवर लाइन बिछाई जानी हैं। कुछ लाइनों की रिपेयर भी की जाएगी। तिकोना पार्क से एसटीपी को जाने वाली कंडम लाइन को नया रूप दिया जाना है। इन तमाम बिंदुओं पर काम करने के लिए विभाग ने ड्राइंग तैयार कर ली है।
- इस समय ये है मोटरों की क्षमता
विभाग पुरानी एवं कंडम मोटरों को भी बदलेगा ताकि पानी उठान की क्षमता बढ़ सके। इस समय शहर के विभिन्न भागों में बने पंपिंग स्टेशनों पर 15, 25, 30, 45 व 60 हार्स पावर की मोटरें लगी हुई हैं जिनकी पानी उठान की क्षमता काफी कम है। बार-बार इन मोटरों में खराबी आई रहती है। अब विभाग इनकी जगह नई एवं डेढ़ गुना ज्यादा क्षमता की मोटरें लगाएगा।
सभी पंपिंग स्टेशनों पर नई मोटरें लगेंगी इससे पानी उठान की क्षमता डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगी। यह काम जल्द ही पूरा किया जाएगा। शहर में नई सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
-बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग