फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water arrangements for wild animals

Charkhi Dadri News: जंगली जानवरों के लिए की पानी की व्यवस्था

Tue, 10 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
water arrangements for wild animals
कादमा में जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कादमा। कादमा के युवा क्लब व ग्रामीणों ने सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों के लिए गर्मी के मौसम में पीने के पानी की व्यवस्था की। ग्रामीणों ने जन सहयोग से पहाड़ी क्षेत्र में एक तालाब का निर्माण करवाया है। ताकि, जंगली जानवर गर्मी में पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकेंगे।
कादमा गांव अरावली पर्वत क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों का बसेरा है। अधिकतर सियार, लोमड़ी, जंगली सूअर, हिरण व नीलगाय हैं। ग्रामीणों ने पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था के साथ-साथ वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया है। इस बरसात में गांव के ग्रामीणों ने अधिक से अधिक मात्रा में पेड़-पौधे लगाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि पहाड़ी क्षेत्र में जगह-जगह तालाबों का निर्माण करवाया जाए और वन विभाग के माध्यम से बरसात के मौसम में पौधरोपण करवाया जाए। ताकि, संसार की सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला अरावली को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र सरकार ने अरावली पर्वत शृंखला को बचाने के लिए अरावली ग्रीन वॉल अभियान चलाया है। इसे भी ग्रामीणों के सहयोग से जल्द लागू किया जाए। इस दौरान अशोक, महेश, कर्ण सिंह, रणवीर सिंह, इंद्र सिंह, विकास कलकल, सतबीर सिंह, प्रतीक, रामफल, अनूप सोनी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed