फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ward residents upset due to closed street lights and dilapidated streets

Charkhi Dadri News: बंद स्ट्रीट लाइटों और जर्जर गलियाें से वार्डवासी परेशान

Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ward residents upset due to closed street lights and dilapidated streets
चरखी दादरी की गली में इंटरलॉकिंग उखड़ने से बना गड्ढा। 
चरखी दादरी। वार्ड-11 के निवासी समस्याओं से त्रस्त हैं। यहां कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं जबकि कुछ गलियां भी जर्जर हो चुकी हैं। वहीं, मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते वार्डवासियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वो अपने स्तर पर कई प्रयास कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों ने समस्याओं की ओर ध्यान ही नहीं दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड-11 की आबादी करीब चार हजार है। वार्डवासी जर्जर गलियाें, सीवर ओवरफ्लो व घरों के सामने लटकते बिजली के तारों की समस्या का दंश झेल रहे हैं। इतना ही नहीं वार्ड की कुछ गलियाें में इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ी हुई हैं जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की भी कमी बनी हुई है, जिसके चलते गलियों में अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें बदलवाने के लिए कई बार नगर परिषद चेयरमैन का कहा लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हर बार चेयरमैन की ओर से उन्हें लाइटें आते ही प्राथमिकता से वार्ड में लगवाने का आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले: लंबे समय से झेल रहे परेशानी
- वार्ड में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है जिसके चलते घरों के सामने गलियों में कई दिनों तक दूषित पानी भरा रहता है। कई बार तो सीवर का पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं।
बिल्लड़, वार्डवासी
- क्षेत्र की कई गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ी हुई हैं, जिसके चलते गलियों में गड्ढे बनने से आए दिन कोई न कोई दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार होता है। कई बुजुर्ग भी गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
रामेश्वर, वार्डवासी

- वार्ड की अधिकतर गलियाें में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। वहीं कई गलियां तो ऐसी हैं जिनमें स्ट्रीट लाइटें ही नहीं लगी हुई हैं। कई बार स्ट्रीट लाइटों की कमी दूर करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक नतीजा सिफर है और वार्डवासी परेशान हैं।
रामनाथ, वार्डवासी
- वार्ड में बनाया गया सार्वजनिक सुलभ शौचालय अक्सर बंद रहता है जिसके चलते महिलाओं और पुरुषों को बाहर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए कि वो वार्डवासियों को सुलभ शौचालय का लाभ दिलवाए। राजकुमार, वार्डवासी


वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की कमी है। वहीं पांच गलियों की हालात जर्जर है। फिलहाल वार्ड के विकास के लिए मुख्य गली का टेंडर लगवा दिया है। वार्ड में बनी अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। विनोद वाल्मीकि, पार्षद, वार्ड-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed