फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ward reservasion

जिला परिषद के 11 में से पांच वार्डों में महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ward reservasion
डीसी एवं दादरी के जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह मान ने जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न करवाई। लघु सचिवालय के सभागार में नवगठित जिला परिषद चरखी दादरी के 11 वार्डों को अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित एवं अनारक्षित करने की कार्यवाही हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के अंतर्गत पूरी की गई। इसमें पारदर्शिता और निर्वाचन नियमावली का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

सबसे पहले 11 वार्डों में से अनुसचित वर्ग के लिए दो वार्ड आरक्षित करने की कार्यवाही शुरू की गई। उपायुक्त ने बताया कि दो वार्ड एससी और दो वार्ड बीसी-ए कैटेगरी के लिए रिजर्व किए जाने हैं। जिला में अनुसूचित वर्ग की सबसे अधिक जनसंख्या वाले दो वार्ड जो पाए गए, उनमें वार्ड नंबर चार और दस शामिल रहे। इन दोनों वार्डों में से एससी श्रेणी की महिला के लिए सम व विषम क्रमांक के आधार पर वार्ड दस को आरक्षित किया गया। पिछड़ा वर्ग-क के लिए रिजर्व दो वार्डों को छोड़कर बाकी बचे नौ वार्डों की एक समान पर्चियां बनाकर और सबको दिखाकर ड्रा निकाला गया। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवरदमन सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशनलाल, महेंद्र, अमित, सुमित, शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो और नौ बीसी-ए कैटेगरी के लिए निश्चित किए। सम व विषम संख्या के हिसाब से वार्ड नंबर दो, पांच, सात व नौ नंबर महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड दो और नौ दोनों बीसी-ए वर्ग की महिला के लिए रिजर्व घोषित किए। इस प्रकार वार्ड नंबर 2, 5, 7, 9 महिलाओं के लिए व बाकी बचे वार्ड नंबर 1, 3, 6, 8 व 11 नंबर अनारक्षित रखे गए हैैं। डीसी ने बताया कि 11 में से पांच वार्ड महिलाओं के लिए व 6 वार्ड महिला के अलावा वर्गों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि दादरी में पहली बार जिला परिषद का गठन होने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के विकास में जिला परिषद का अहम योगदान रहता है इसलिए आपसी सौहार्द की भावना कायम रखते हुए पंचायती राज की संस्थाओं का गठन करवाएं और गांवों के विकास में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed