{"_id":"600f18828ebc3e33be252fb3","slug":"ward-12-reserved-for-sc-women-charkhidadri-news-rtk592521885","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी - वार्ड 12 एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी - वार्ड 12 एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित
विज्ञापन
Ward 12 reserved for SC Women
- फोटो : CharkhiDadri
वर्ष 2021 में होने वाले चुनाव को देखते हुए नगर परिषद के महिला आरक्षित वार्डों के रोटेशन और ड्रॉ ऑफ लाट की प्रक्रिया सोमवार को पंचकूला में पूरी की गई। इसके तहत वार्ड 12 इस बार एससी (शेड्यूल कॉस्ट) वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि वार्ड दो, तीन, सात, 16, 18 और 21 से सामान्य वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। महिला वार्डों की रोटेशन प्रक्रिया के बाद कई वार्डों के समीकरण पिछली बार की तुलना से बदल गए हैं।
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हेड ऑफिस में सोमवार को हुई महिला वार्डों की रोटेशन प्रक्रिया में भाग लेने के दादरी नगर परिषद की तरफ से ईओ मनोज यादव, एक्सईएन अशोक हुड्डा, चेयरमैन संजय छपारिया, पार्षद महेश गुप्ता, मनोज वर्मा और बबीता कुमारी समेत रोहित राजपूत और पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट श्रीभगवान पहुंचे।
33 प्रतिशत आरक्षण के तहत 21 में से सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें एक वार्ड एससी वर्ग की महिला के लिए, जबकि छह वार्ड सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। महिला वार्डों की इस रोटेशन प्रक्रिया ने कई पार्षदों का खेल बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
वर्ष 2016 के चुनाव में ये थी वार्डों की स्थिति
2016 के चुनाव में वार्ड एक, नौ, 13, 15, 17 और 20 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। एससी वर्ग के लिए 11, 12 और वार्ड 14 आरक्षित थे, जिनमें वार्ड 14 एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। बीसी वर्ग के लिए वार्ड पांच और आठ आरक्षित था। सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए वार्ड दो, तीन, चार, छह, सात, 10, 16 और 18 आरक्षित था।
2021 चुनाव में ये रहेगी स्थिति
वार्ड 12 एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड दो, तीन, सात, 16, 18 और 21 जरनल वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। जरनल वर्ग के पुरुष के लिए वार्ड चार, छह, 10 और 19 आरक्षित है। बीसी वर्ग के लिए वार्ड पांच और आठ ही आरक्षित हैं। वार्ड 11 और 14 से एससी वर्ग के पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं।
पांच साल में बढ़ी शहरी आबादी
2016 के मुकाबले 2021 में दादरी शहर की आबादी पंद्रह से बीस हजार बढ़ी है। शहरी आबादी इस समय 90 हजार से पार है। शहर में 21 वार्ड हैं जिनमें से सात महिला आरक्षित हैं। पिछले पांच साल में सात से आठ हजार शहरी मतदाता बढ़ने का अनुमान है।
सोमवार को पंचकूला हेड ऑफिस में महिला वार्डों की रोटेशन की प्रक्रिया हुई है। इस दौरान ईओ और एक्सईएन समेत मैं और तीन पार्षद भी मौजूद रहे। दो सदस्य अनुपस्थित रहे।
संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद