फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Waiting for DAP fertilizer for four days, wheat sowing work 65 percent completed

Charkhi Dadri News: चार दिन से डीएपी खाद का इंतजार, गेहूं की बिजाई का कार्य 65 प्रतिशत हुआ पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Waiting for DAP fertilizer for four days, wheat sowing work 65 percent completed
जमीदारा सोसायटी कार्यालय।
चरखी दादरी। जिले में चार दिन से डीएपी खाद नहीं आ रही है। खाद आने की अभी अधिकारियों के पास भी कोई सूचना नहीं है। यूरिया खाद की इस समय उपलब्धता जरूर है। गेहूं का बीज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन डीएपी न होने के कारण कुछ किसानों को बिजाई करने में समय लग रहा है। गेहूं की बिजाई का 65 प्रतिशत कार्य किसानों ने पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

इस बार गेहूं की बिजाई का आंकड़ा 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे थे कि मंगलवार को डीएपी खाद की खेप पहुंच सकती है, लेकिन वंचित किसानों को फिर से निराशा हाथ लगी है। इस बारे में विभाग के अधिकारियाें के पास भी कोई सूचना नहीं है। हालांकि, काफी हद तक किसान डीएपी खाद खरीद चुके हैं। अब थोड़ी संख्या में किसान बचे हैं। काफी संख्या में किसानों ने डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके व एसएसपी खाद का इस्तेमाल किया है। अब तक जिले में 3920 एमटी डीएपी खाद आई है। फिलहाल इस माह में डीएपी खाद की और जरूरत है। विभाग ने 12 हजार एमटी की मांग भेज रखी है। अब जल्द ही रैक लगने पर अगली खेप पहुंचने की उम्मीद है। किसान इस समय गेहूं की बिजाई के काम में जुटे हैं। सरसों की बिजाई का काम पूरा हो चुका है। 25 नवंबर तक गेहूं की अगेती बिजाई हो सकेगी उसके बाद 25 दिसंबर तक पछेती किस्मों की बिजाई हो सकेगी।
विज्ञापन


------------डीएपी खाद पहुंचने के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जैसे ही खाद पहुंचेगी किसानों कोे इसका वितरण कर दिया जाएगा। खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article