{"_id":"66e4dd4f88702878fa04e0f6","slug":"wait-of-rob-construction-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123267-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 20 हजार लोगों को रोहतक फाटक आरओबी के निर्माण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 20 हजार लोगों को रोहतक फाटक आरओबी के निर्माण का इंतजार
Sat, 14 Sep 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो दशक से उठ रही मांग, आचार संहिता लागू होने से पहले एजेंसी को 40 करोड़ की परियोजना के वर्क ऑर्डर नहीं हो पाए जारी
बार-बार फाटक बंद होने से लोग झेलते हैं परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला और दादरी शहर चुनावी माहौल में रम चुका है। लोगों को उनसे सीधे तौर पर जुड़े मुद्दे नजर आ रहे हैं। इसके लिए वे खुलकर आवाज भी मुखर कर रहे हैं। रोहतक फाटक ओवरब्रिज का निर्माण अब तक शुरू न होने का मुद्दा भी शहर में गरमाया है। 40 करोड़ की निविदा के फिलहाल वर्क ऑर्डर जारी होने बाकी हैं।
रोहतक रोड आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण की मांग करीब दो दशक पुरानी है। करीब डेढ़ दशक पहले इसका खाका तैयार हुआ था। लेकिन, इस योजना को रद्द कर दिया गया था। फिर सात साल पहले इस परियोजना पर कागजी कार्रवाई दोबारा शुरू करवाई गई। लंबे इंतजार के बाद लोनिवि ने रोहतक रोड फाटक पर बनने वाले आरओबी की निविदा जून के अंतिम सप्ताह में आमंत्रित की थी। दस एजेंसियों ने आरओबी बनाने में रुचि दिखाते हुए आवेदन किया और निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ गई। इसके बाद आदर्श आचार संहिता लग गई। इससे एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए जा सके। यह फाटक 24 घंटे में 40 बार बंद होता है। प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
- 940 मीटर लंबा बनेगा आरओबी
शहर में बनने वाले तीसरे आरओबी की लंबाई करीब 940 मीटर रहेगी। 880 मीटर लंबाई में आरओबी निर्माण कार्य लोनिवि करवाएगा जबकि रेलवे लाइनों के ऊपर 60 मीटर का काम रेलवे विभाग की ओर से करवाया जाएगा। यह आरओबी फोरलेन बनेगा। इससे यहां जाम की समस्या का समाधान होगा। आरओबी के बीच डिवाइडर बनेगा। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनेंगे। दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर और फुटपाथ की चौड़ाई डेढ़ मीटर रहेगी।
विज्ञापन
- ओवरब्रिज निर्माण पर आएगी 78 करोड़ की लागत
आरओबी तैयार होने में करीब 78 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसमें से 40 करोड़ रुपये लोनिवि और 18 करोड़ रुपये रेलवे विभाग की ओर से खर्च होंगे। बाकी 20 करोड़ रुपये वन विभाग, बिजली निगम और अन्य विभागों के कामों में खर्च होंगे।
- 15 साल पहले तैयार हुई थी कार्ययोजना, कई बार हुआ फेरबदल
रोहतक फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की योजना करीब डेढ़ दशक पहले तैयार हुई थी। उस दौरान इस परियोजना को रोक दिया गया। इसके बाद पहले दोलेन आरओबी के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया। फिर चार साल तक मामला लंबित रहा। बाद में सरकार ने विभाग से संशोधित प्रस्ताव मांगा। बजट राशि बढ़ाकर 45 करोड़ रुपये की गई। लोनिवि की ओर से सरकार को भेजे गए तीसरे प्रस्ताव में यह राशि बढ़कर करीब 78 करोड़ रुपये पहुंच गई।
वर्सन=
रोहतक रोड फाटक निर्माण में वर्क ऑर्डर जारी करने की औपचारिकता बाकी है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद यह प्रक्रिया पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवाने का प्रयास रहेगा।
-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, लोनिवि, चरखी दादरी।
फोटो 02
बंद हुआ रोहतक रेलवे फाटक और ट्रेन आने का इंतजार करते लोग। संवाद