फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   voters will be able to get error corrected in Dadri

Dadri: मतदाता सूची में 25 साल की रूबी और 60 साल की ओमपति की उम्र 124 साल, ऐसे गड़बड़ी ठीक करवा सकेंगे वोटर

Fri, 22 Mar 2024 08:58 AM IST
नवीन दलाल हनी सोनी/रमेश शांडिल्य, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)
हनी सोनी/रमेश शांडिल्य, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Mar 2024 08:58 AM IST
सार

दादरी की मतदाता सूची में चार मतदाताओं की उम्र 124 साल दर्शाई गई है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने इन मतदाताओं से बात की तो सूची में उम्र में गड़बड़ी होने की बात सामने आई। ये गड़बड़ी अब चुनाव के बाद ही ठीक हो सकेगी।

विज्ञापन
voters will be able to get error corrected in Dadri
शतायु मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर किसी की उम्र वास्तविक उम्र से 50 या 99 साल अधिक दर्शा दी जाए तो दिमाग चकराना स्वभाविक है। प्रदेश की मतदाता सूची में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। चरखी दादरी जिले की मतदाता सूची में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं जिनमें मतदाताओं की उम्र वास्तविकता से काफी ज्यादा दिखाई गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा जिले की मतदाता सूची में चार मतदाताओं की उम्र 124 साल दर्शाई गई है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने इन मतदाताओं से बात की तो सूची में उम्र में गड़बड़ी होने की बात सामने आई। ये गड़बड़ी अब चुनाव के बाद ही ठीक हो सकेगी। ऐसे में कारीमोद निवासी 25 साल की रूबी, 60 साल की ओमपति और पंचगावां निवासी 55 वर्षीय जगदीश 25 मई को 124 साल के बनकर लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। मतदाता सूची के अंदर उम्र में हुई गड़बड़ी पर पेश है एक रिपोर्ट...
विज्ञापन


किसकी उम्र दर्शाई गई कितनी अधिक

  • केस:1- कारीमोद निवासी रूबी ने संवाददाता को बताया कि उसकी वास्तविक उम्र 25 साल है जबकि मतदाता सूची में उम्र 124 साल दर्शाई गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • केस:2-गांव खोरड़ा निवासी ओमपति देवी ने बताया कि वह 60 वर्ष की है और गलती से मतदाता सूची में उसकी आयु 124 वर्ष कर दी गई है।
  • केस:3- गांव पंचगावां निवासी जगदीश ने बताया कि उसकी वास्तविक आयु 55 वर्ष है। संबंधित कर्मचारियों की गलती से मतदाता सूची में उसकी उम्र 124 वर्ष अंकित की गई है जो कि पूरी तरह से गलत है। इसे ठीक करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है।

इनसेट चरखी दादरी जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के आयुवार मतदाता
1- बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र

आयुवर्ग - पुरुष- महिला - उभयलिंगी
18-19 साल- 2,893- 1,106-0
20-29 साल- 23,825- 16,538-1
30-39 साल- 21,910- 19,987-0
40-49 साल- 20,415- 17,421-0
50-59 साल- 15,175- 14,402-0
60-69 साल- 10,840- 12,220-0
70-79 साल- 5,507- 6,725-
80-89 साल- 1,928- 2,520-0
90-99 साल- 491- 1,132-0
100-109 साल- 25- 121-0
110-119 साल- 0- 4-0
120 साल से ज्यादा-1-3-0

2- दादरी विधानसभा क्षेत्र
आयुवर्ग - पुरुष - महिला - उभयलिंगी
18-19 साल- 2,889- 1,106-0
20-29 साल- 24,141- 16,330-0
30-39 साल- 22,380- 21,330-0
40-49 साल- 22,423- 19,402-0
50-59 साल- 18,115- 16,534-0
60-69 साल- 10,982- 12,004-0
70-79 साल- 5,276- 6,553-0
80-89 साल- 1,624- 2,351-0
90-99 साल- 418- 1,065-0
100-109 साल- 32-79-0
110-119 साल- 0-2-0
120 साल से ज्यादा-0-0-0

जांच अधिकारी के अनुसार
शतायु मतदाताओं की उम्र सत्यापित करवाई जा रही है। आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया बंद हो गई है। अगर मतदाता सूची में किसी की उम्र गलत है या फिर कोई अन्य खामी है तो अब उसे चुनाव के बाद ही ठीक करवाया जा सकता है। - खजान सिंह, चुनाव कानूनगो, चरखी दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed