फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Voters can download digital voter card sitting at home: Deputy Commissioner

मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल वोटर कार्ड : उपायुक्त

Sat, 27 Apr 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Voters can download digital voter card sitting at home: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। अब कोई भी मतदाता घर बैठे ही अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू की हुई है। मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेजकर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन


नए मतदाता यूं डाउनलोड कर सकते हैं वोटर कार्ड
उपायुक्त ने बताया कि जिले के नए मतदाता राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर विजिट कर वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नए यूजर को पहले इस पोर्टल में अपना नाम रजिस्टर करना होगा। अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed