{"_id":"62af5f4aba3ce8589a15d469","slug":"voter-turnout-was-68-2-percent-bogus-voters-caught-at-booths-before-casting-their-votes-charkhidadri-news-hsr6346757142","type":"story","status":"publish","title_hn":"68.2 फीसदी हुआ मतदान, वोट डालने से पहले बूथों पर पकड़े बोगस वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68.2 फीसदी हुआ मतदान, वोट डालने से पहले बूथों पर पकड़े बोगस वोटर
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहरी सरकार चुनने के लिए रविवार को शहर के 45 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक हुआ। कुछ बूथों पर वोट डालने से पहले ही फर्जी वोटर पकड़े गए और इन वार्डों के प्रत्याशियों ने इसे लेकर हंगामा भी किया। हालांकि स्थिति प्रशासन के नियंत्रण में रही और किसी बूथ पर भी मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई। इसकी पुष्टि दादरी एसडीएम एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी अनिल यादव ने की है। उन्होंने बताया कि शाम तक 68.2 प्रतिशत मतदान हुआ और 4635 वोटर्स में से 29057 ने मतदान किया।
दादरी शहर में बनाए गए बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह के समय आई बारिश से मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह नौ बजे तक करीब 8.62 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक करीब 32 फीसदी मतदान हुआ। तीन बजे तक 52.5 फीसदी मतदान हुआ जबकि शाम छह बजे 68.2 फीसदी लोगों ने मत डाले। करीब एक बजे फर्जी वोटर डलवाने का आरोप लगाकर एक महिला चेयरमैन प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ करीब दस मिनट के लिए रोड जाम किया। वहीं, शाम के समय वार्ड-दो और दस के एक-एक बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के हंगामा करने की सूचना भी आई।
दूसरी ओर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर जिला पुलिस अलर्ट रही। डीसी श्यामलाल पूनिया, एसपी दीपक गहलावत और एसडीएम अनिल यादव ने स्वयं बूथों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, डीआई प्रीतपाल सिंह ने भी बूथों का जायजा लिया। उन्होंने वाल्मीकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मतदान प्रक्रिया के अंतिम चरण में डीसी और एसपी समेत एसडीएम ने संवेदनशील बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन
- मतदान के बाद ईवीएम जमा करवाने पहुंची पोलिंग टीमें
मतदान प्रक्रिया बंद होने के बाद पोलिंग टीमें ईवीएम लेकर जनता कॉलेज परिसर पहुंची। वहां बने अलग-अलग वार्ड के बूथ पर उन्होंने ईवीएम जमा करवाईं। इन ईवीएम में 68 पार्षद और 11 चेयरमैन प्रत्याशियों का भविष्य बंद है। 21 जून को जनता कॉलेज में स्क्रूटनिंग के साथ मतगणना का अभ्यास किया जाएगा। 22 जून को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी।
- मतदाताओं का रुझान देख किसी प्रत्याशी का चेहरा मुरझाया तो किसी का खिला
निकाय चुनाव में मतदान के दौरान सभी पार्षद प्रत्याशी अपने बूथों पर मौजूद रहे। इसके अलावा चेयरमैन प्रत्याशियों ने भी अलग-अलग बूथों पर जाकर मतदान और मतदाताओं के रुझान का जायजा लिया। इसके बाद मतदान केंद्रों के समीप खड़े कुछ प्रत्याशियों के चेहरे खिले नजर आए तो कुछ के समीकरण देखकर मुरझा गए।
जानिए.... किस बूथ पर कितना हुआ मतदान
बूथ नंबर- बूथ नाम- कुल मतदाता- मतदान किया- वोटिंग प्रतिशत
1. संस्कृत महाविद्यालय राइट 1170, 817, 69.83
2. संस्कृत महाविद्याल लेफ्ट 1200, 778, 64.83
3. आदर्श हाई स्कूल, राइट साइड 1050, 706, 67.24
4. आदर्श हाई स्कूल, लेफ्ट साइड 1080, 720, 66.67
5. आदर्श हाई स्कूल, मिडिल साइड 1122, 716, 63.81
6. एपीएस स्कूल प्रेम नगर 750, 501, 66.8
7. एपीएस स्कूल प्रेम नगर 575, 423, 73.57
8. जनता कॉलेज 750, 545, 72.67
9. जनता कॉलेज 821, 593, 72.23
10. एपीजे सरस्वती कॉलेज 750, 531, 70.8
11. एपीजे सरस्वती कॉलेज 780, 543, 69.62
12. एपीजे सरस्वती कॉलेज 892, 604, 67.71
13. अग्रसेन धर्मशाला 1050, 749, 71.33
14. अग्रसेन धर्मशाला 958, 622, 64.93
15. वेश्य स्कूल ब्वायज 1050, 470, 44.76
16. वेश्य स्कूल ब्वायज 1140, 646, 56.67
17. आदर्श धर्मशाला 750, 485, 64.67
18. आदर्श धर्मशाला 970, 705, 72.68
19. सर छोटूराम स्कूल राइट साइड 1050, 770, 73.33
20. सर छोटूराम स्कूल लेफ्ट साइड 1130, 724, 64.07
21. खटीकन धर्मशाला राइट साइड 750, 557, 74.27
22. खटीकन धर्मशाला लेफ्ट साइड 780, 615, 78.85
23. खटीकन धर्मशाला मिडिल साइड 904, 629, 69.58
24. कम्यूनिटी सेंटर, वाल्मीकि नगर 870, 757, 87.01
25. कम्यूनिटी सेंटर, वाल्मीकि नगर 806, 662, 82.13
26. बधवाना गेट प्राइमरी स्कूल, लेफ्ट साइड 750, 588, 78.4
27. बधवाना गेट प्राइमरी स्कूल, राइट साइड 984, 742, 75.41
28. अग्रवाल भवन, पुराना शहर 990, 755, 76.26
29. अग्रवाल भवन, पुरान शहर 988, 756, 76.52
30. रविदास धर्मशाला 1200, 809, 67.42
31. रविदास धर्मशाला 1180, 782, 66.27
32. वर्धमान स्कूल, राइट साइड 1200, 832, 69.33
33. वर्धमान स्कूल, लेफ्ट साइड 1186, 762, 64.25
34. डेरावाली धर्मशाला 990, 603, 60.91
35. डेरावाली धर्मशाला 1031, 687, 66.63
36. केंब्रिज सम्राट स्कूल 930, 689, 74.09
37. केंब्रिज सम्राट स्कूल 865, 647, 74.8
38.कृषि विभाग कार्यालय-1, 930, 538, 57.85
39. कृषि विभाग कार्यालस-2, 922, 506, 54.88
40. जन कल्याण सेवा समिति 930, 627, 67.42
41. जन कल्याण सेवा समिति 986, 707, 71.7
42. छोटू राम धर्मशाला 750, 410, 54.67
43. छोटू राम धर्मशाल 980, 578, 58.98
44. केएन हाई स्कूल घिकाड़ा रोड 750, 513, 68.4
45. केएन हाई स्कूल घिकाड़ा रोड 940, 658, 69.63
छुटपुट हंगामे को छोड़कर सभी 45 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। 22 जून को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगा और इससे पहले 21 जून को मतगणना का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
अनिल यादव, दादरी एसडीएम एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी