{"_id":"5dae01058ebc3e012e1f5538","slug":"votar-assembly-election-pink-booth-charkhidadri-news-rtk5242483125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक बूथों पर मतदाता का तिलक से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक बूथों पर मतदाता का तिलक से किया स्वागत
विज्ञापन
पिंक बूथ पर मतदाता का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए।
- फोटो : CharkhiDadri
शहर में बनाए गए पिंक बूथों पर मतदाताओं का तिलक से स्वागत किया गया। शहर में अग्रसेन धर्मशाला और वैश्य कन्या स्कूल में पिंक बूथ बनाए गए। पिंक मतदान केंद्रों में महिला स्टाफ की तैनाती की गई। दोनो बूथ पर महिला व दिव्यांग वोटर को स्वच्छता का संदेश देते हुए कपड़े का थैला व कैंडल प्रदान कर वोट करने पर धन्यवाद किया गया। पिंक बूथ को गुब्बारों के साथ सजाया गया।
शहर की अग्रसेन धर्मशाला में बनाए गए पिंक मतदान केंद्र में दो बूथ 177 व 178 बनाए गए। एक बूथ में 797 मतदाता और दूसरे बूथ में करीब इतने ही मतदाता हैं। यहां पांच महिला व एक पुरुष पोलिंग कर्मचारी की तैनाती की गई। केंद्र को गुब्बारों के साथ सजाया गया।
इसी प्रकार नगर स्थित वैश्य कन्या स्कूल में एक पिंक बूथ बनाया गया। इस केंद्र में भी महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई। इस मतदान केंद्र में 722 वोट हैं। हर महिला वोटर व दिव्यांग को स्वच्छता का संदेश देते हुए कपड़े का बना बैग व कैंडल प्रदान किया गया। पिंक केंद्र में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। केंद्र में पेयजल व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई।