फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   villagers made arrangement for jhinjher government school

Charkhi Dadri News: झिंझर राजकीय स्कूल...अपनी व्यवस्था पर ग्रामीणों ने किया चकाचक

Wed, 06 Aug 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
villagers made arrangement for jhinjher government school
 झिंझर राजकीय स्कूल का पुस्तकालय। संवाद
फोटो 10
विज्ञापन

झिंझर राजकीय स्कूल में सीसीटीवी युक्त विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोग करते विद्यार्थी। संवाद

फोटो 11
झिंझर राजकीय स्कूल का पुस्तकालय। संवाद
फोटो 12
झिंझर राजकीय स्कूल में डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई करतीं छात्राएं। संवाद
:::::::::::
पॉजिटिव न्यूज

::::::::::::::::::::::::
- उपलब्ध हैं तमाम आवश्यक सेवाएं, छात्रा हिना ने 12वीं कक्षा में 482 अंक हासिल कर चमकाया नाम

जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 500 में से 482 अंक प्राप्त करने वाली झिंझर राजकीय स्कूल की छात्रा हिना के स्कूल की प्रगति में समाजसेवा से जुड़े लोगों का विशेष सहयोग है। ग्रामीणों ने स्कूल में 7 किलोवाॅट क्षमता का सोलर सिस्टम लगवा रखा है। इससे बिजली पलक नहीं झपकती और स्मार्ट क्लासरूम में बिना किसी बाधा के पढ़ाई जारी रहती है।
झिंझर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 253 है। स्कूल में कुल शिक्षक 23 हैं। इनमें टीजीटी विज्ञान व ड्राइंग के पद खाली हैं। स्कूल का परिणाम गत कई वर्षों से शत-प्रतिशत रहा है। इस स्कूल में 24 कमरे हैं। भवन पूरी तरह सुविधाओं से सुसज्जित है। स्कूल की पेयजल की समस्या को भी ग्रामीण अपने बजट से प्रबंध कर दूर कर रहे हैं। ग्रामीण स्कूल में पानी के कैंपर रखवाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से स्कूल में बिजली का प्रबंध हुआ है। स्कूल में लाइब्रेरी और विज्ञान प्रयोगशाला भी है। प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी लगे हुए हैं। यह सब ग्रामीणों की ही देन है। यहां हॉकी की खेल नर्सरी भी है। हॉकी खेल का अभ्यास होता है। छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था है। स्कूल में लड़के व लड़कियां दोनों पढ़ते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


- ग्रामीणों का मिला पूरा सहयोग
उपप्राचार्य विजेता, डीपीई अशोक कुमार का कहना है कि सभी शिक्षक मन लगाकर शिक्षण करवाते हैं। ग्रामीणाें व स्कूल प्रबंधन समिति का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। स्कूल के विद्यार्थियों को डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई कराई जाती है।


वर्सन
व्यवस्थाएं बनाने में ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा है। इसका फायदा विद्यार्थियों को मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग का ही परिणाम है कि ग्रामीण परिवेश के राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली हिना जैसी छात्राएं अपनी प्रतिभा साबित कर निजी स्कूलों को परिणाम में कड़ी टक्कर दे रही हैं।
-पूनम दहिया, प्राचार्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झिंझर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed