{"_id":"671825ca46f114b42e048c57","slug":"villagers-blocked-nh-for-3-hours-charkhi-dadri-news-c-21-hld1018-490162-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसान की मौत पर ग्रामीणों ने एनएच पर 3 घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसान की मौत पर ग्रामीणों ने एनएच पर 3 घंटे लगाया जाम
विज्ञापन
एनएच 334-बी पर मोरवाला के पास सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण और मृतक के परिजन।
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334-बी पर गांव मोरवाला के पास तेज रफ्तार कार ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में मोरवाला निवासी बैलगाड़ी सवार किसान बलवान (60) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सजना (56) समेत बैल भी घायल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक जाम लगा दिया। मृतक के बेटे पर्वत के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज किया है।
गांव मोरवाला निवासी बलवान सपरिवार खेती करते थे। वह मंगलवार को पशुओं के लिए चारा लेने के लिए बैलगाड़ी लेकर पत्नी के साथ खेत पर गए थे। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे वह चारा लेकर घर लौटने लगे। उसी दौरान झज्जर की ओर से एक कार तेज गति में आई और पीछे से बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत बैल भी घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायल दंपती को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बलवान को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सजना का उपचार किया जा रहा है। घायल बैल को भी पशु अस्पताल भेजा गया। बलवान की मौत से खफा होकर परिजनों और ग्रामीणों ने मोरवाला गांव के पास दादरी-झज्जर रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने करीब तीन घंटे तक रोड जाम रखा और पुलिस के आश्वासन देने पर ही करीब तीन घंटे बाद एनएच से हटे। मृतक की चार संतानें हैं, जिनमें तीन विवाहित बेटियां हैं जबकि बेटा अभी अविवाहित है।
विज्ञापन
- अस्पताल के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने सिविल अस्पताल में कागजी कार्यवाही पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। फिलहाल आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।