फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Verification of documents not done in colleges, applicants returned

कॉलेजों में नहीं हुआ दस्तावेजों का सत्यापन, वापस लौटे आवेदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Verification of documents not done in colleges, applicants returned
कॉलेजों में नहीं हुआ दस्तावेजों का सत्यापन, वापस लौटे आवेदक
विज्ञापन

चरखी दादरी। कॉलेजों में एडमिशन के लिए मूल प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन का कार्य बुधवार को शुरू नहीं हो सका। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से नई गाइडलाइन के अभाव में सत्यापन का कार्य नहीं हो सका। कॉलेज प्रबंधन समिति सूत्रों के अनुसार वीरवार से दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
नगर में एपीजे महिला कॉलेज और जनता पीजी कॉलेज में यूजी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 16 अगस्त से दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन सर्वर डाउन होने की वजह से आवेदन नहीं हो पाए थे। बुधवार को आवेदन प्रक्रिया जारी रही। बुधवार को शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य होना था लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में कोई नई गाइडलाइन नहीं आने पर यह सत्यापन का काम भी नहीं हो सका। सत्यापन के बाद ही मेरिट लिस्ट जारी होती है। पहली मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी होनी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। जनता कॉलेज में 560 सीटों पर बीए प्रथम वर्ष में एडमिशन होनेे हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में 180 सीटें हैं। जनता कॉलेज को-ऑर्डिनेटर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार को सत्यापन का कार्य नहीं हो सका। वीरवार को संभावना है। उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं। आवेदनों की कुल संख्या का भी अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन

- प्रदेश के 329 कॉलेजों में यूजी कोर्स के 46021 ने करवाया पंजीकरण
बुधवार शाम तक की अगर बात करें तो प्रदेश के 329 कॉलेजों में यूजी कोर्स के लिए 46021 ने अपना पंजीकरण करवाया है। अब तक 23574 आवेदन फार्म पूर्ण पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed