{"_id":"639a2172f473a123562350be","slug":"vaish-college-bhiwani-stood-first-in-classical-solo-dance-charkhidadri-news-hsr6497420116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: क्लासिकल डांस सोलो में वैश्य कॉलेज भिवानी रहा प्रथम,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: क्लासिकल डांस सोलो में वैश्य कॉलेज भिवानी रहा प्रथम,
विज्ञापन
झोझूकालां महिला कॉलेज में आयोजित यूथफेस्टिवल में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए छात्राएं
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। यूथ फेस्टिवल युवाओं को उनकी प्रतिभा को निखारने में मंच प्रदान करता है ये जिंदगी भर याद रहने वाले पल हैं। ये विचार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बंसी लाल विश्वविद्यालय द्वारा महिला महाविद्यालय झोझू कलां में आयोजित चौथे यूथ फेस्टिवल उत्कर्ष के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हम अपने देश को समाज को आगे लेकर जाएं। आज जमाना बदल गया है आज मार्केटिंग और ब्रांडिंग के साथ स्टार्ट अप का दौर है। हमें विद्यार्थियों को राजनीति के लिए प्रेरित करना चाहिए। पढ़े लिखे और अच्छे जनप्रतिनिधि बनाने में कॉलेजों की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।
ओपी धनखड़ ने कॉलेज में साइंस और कॉमर्स फैकल्टी के लिए शिक्षा मंत्री से बात की। उन्होंने यूनिवर्सिटी के वार्षिक न्यूज लेटर उत्कर्ष का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल ने कहा कि इस युवा महोत्सव का नाम उत्कर्ष रखने का मकसद यही था कि हम अपनी सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति का उत्कर्ष प्रदर्शन करें। विश्वविद्यालय का मकसद विद्यार्थियों को कौशल युक्त, उद्यमशील एवं स्वावलंबी बनाना है। विश्वविद्यालय की ओर से स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला रोजगार सृजन केंद्र स्थापित किया है ताकि विद्यार्थी नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि दूसरों को नौकरी देने वाले बनें।
पहलवान बबिता फौगाट ने कहा कि वह इसी कॉलेज में पढ़ी है। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर लग्न, निष्ठा एवं कड़ी मेहनत से किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। बतौर विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र ऊर्फ टीनू फौगाट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने विश्वविद्यालय की ओर से सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, डॉ. बलवान सांगवान, पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी एडवोकेट रामकिशन शर्मा, जगबीर राठी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
ये रहे यूथ फेस्टिवल उत्कर्ष के विजेता
हिंदी काव्य पाठ में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम, केएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने द्वितीय और महिला महाविद्यालय झोझू कलां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी काव्य पाठ में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम, एमएनएस राजकीय महाविद्यालय ने द्वितीय व आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया। उर्दू काव्य पाठ में बीएलजेएस कॉलेज तोशाम ने प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी द्वितीय जबकि केएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल एनपी में आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम व एमएनएस राजकीय महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत वन एक्ट प्ले में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम रहा। महिला महाविद्यालय झोझू कलां ने द्वितीय व एमएनएस राजकीय महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पॉट पेंटिंग में आदर्श महिला महाविद्यालय प्रथम, वैश्य कॉलेज ने द्वितीय और चौधरी बंसी लाल महिला महाविद्यालय तोशाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी ने द्वितीय और सीएबएलयू यूटीडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में राजकीय बीएड कॉलेज भिवानी प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी ने द्वितीय व एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंजाबी काव्य पाठ में एपीजे सरस्वती पीजी कॉलेज चरखी दादरी प्रथम रहा। एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने द्वितीय व आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम व एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
फोटोग्राफी में एमएनएस राजकीय महाविद्यालय प्रथम, जनता कॉलेज दादरी द्वितीय और वैश्य कॉलेज भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सोग वेस्टर्न में सीएबएलयू यूटीडी प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी द्वितीय और राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माइम में जनता कॉलेज दादरी प्रथम, महिला महाविद्यालय झोझू कलां द्वितीय व एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सोग इंडियन में महिला महाविद्यालय झोझू कलां प्रथम, सीएबएलयू यूटीडी ने द्वितीय और राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोलॉज में चौधरी बंसी लाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम प्रथम, एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी द्वितीय और महिला महाविद्यालय झोझू कलां ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंग्रेजी काव्य पाठ में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम, महिला महाविद्यालय झोझू कलां व एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने संयुक्त रूप से द्वितीय और जनता कॉलेज दादरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लाइट म्यूजिक गजल, गीत, भजन में सीएबएलयू यूटीडी प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी ने द्वितीय व राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्लासिकल डांस सोलो में वैश्य कॉलेज भिवानी प्रथम, एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी द्वितीय और सीएबएलयू यूटीडी भिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
संस्कृत स्किट प्ले में बेस्ट कलाकार राजपुरोहित और पद्मिनी को चुना गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग की सचिव डॉ. आशा पूनिया, दूरदर्शन के निदेशक डॉ. पवन कुमार, ऑल इंडिया रेडियो से आजाद दूहन, यूथ फेस्टिवल के कंवीनर प्राचार्य डॉ. अनूप सांगवान, सह कंवीनर मंजू, आयोजन सचिव डॉ. शर्मिला, डॉ. पूनम, प्राचार्य, डॉ. यशवीर सिंह, प्राचार्य संजय गोयल, प्राचार्य प्रेमलता जोशी, सत्यवीर सिंह, मुल्तान सिंह, दलबीर गोदारा, सुरेश धायल, रेखा शर्मा, शमशेर सिंह अहलावत, पीआरओ ऋषि शर्मा, सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा, सूरजभान, कविता शर्मा, एसएचओ बीर सिंह, पूर्व सरपंच अत्तर सिंह, राज सिंह, सोम वकील, हरकिशन, चंद्रभान घसोला, हरिकेश पंघाल मौजूद रहे।