{"_id":"665b6da75d34432cfb02ecd6","slug":"vaccination-of-animals-will-be-done-free-of-cost-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118421-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जून को निशुल्क करवा सकेंगे पशुओं का टीकाकरण : डॉ. जसवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जून को निशुल्क करवा सकेंगे पशुओं का टीकाकरण : डॉ. जसवंत
Sun, 02 Jun 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोर्ट रोड स्थित जिला पशु अस्पताल में तीन जून को रेबीज रोधी टीकाकरण एवं जन जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. जसवंत जून ने बताया कि इस दौरान पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रेबीज एक तीव्र वायरल संक्रमण है, जोकि लक्षण उभरने पर शत-प्रतिशत घातक होता है। इससे बचाव का उपाय अपने पालतू जानवरों जैसे कुत्ते व बिल्लियों में नियमित रूप से टीकाकरण करवाना है। रावलधी पशु अस्पताल के पशु चिकित्सक डाॅ. अरुण फौगाट ने बताया कि तीन महीने या इससे अधिक उम्र के कुत्ते व बिल्लियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्हें कृमिनाशक दवा निशुल्क दी जाएगी।
शिक्षकों ने पक्षियों के लिए रखे सकोरे
बाढड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा के निर्देशानुसार बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्टाफ व शिक्षकों ने अभियान चलाया। इसके तहत पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करने के लिए सकोरे रखे गए। खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण ने कहा कि जिस प्रकार हमारे जीने के लिए पानी सबसे जरूरी है। इसलिए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर इनकी मदद करें। इस अवसर पर सुंदरपाल फौगाट, रणसिंह, सतीश कुमार, राजेश, नरेंद्र, रविंद्र व अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छतों पर करें अन्न का बिखराव, पानी के बर्तन भी रखें : संजय
चरखी दादरी। एक कदम मानवता की ओर पहल करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व खुशियों की दीवार संस्था के संचालक संजय रामफल ने पक्षियों को बचाने के लिए शनिवार को गांव खेड़ी बूरा, तिवाला व शिशवाला में पक्षी बचाओ अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों में पानी के बर्तन टांगें और प्रतिदिन छत पर अन्न का बिखराब करें। इससे पक्षियों की भूख व प्यास मिट सकेगी। इस मौके पर विष्णु, बबलू सांगवान, विजय व आर्यन आदि मौजूद रहे।