फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Urea stock kept in house instead of center, case filed against two

केंद्र की बजाय मकान में रखा यूरिया का स्टॉक, दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Urea stock kept in house instead of center, case filed against two
केंद्र की बजाय मकान में रखा यूरिया का स्टॉक, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंची कृषि विभाग टीम को पीओएस मशीन के स्टॉक से 41 बैग मिले अधिक, शिकायत कर्ताओं ने निर्धारित रेट से ज्यादा पर यूरिया बैग बेचने के भी लगाए आरोप
चरखी दादरी/बाढड़ा। कृषि विभाग अधिकारियों ने नांधा स्थित एक यूरिया केंद्र संचालक समेत दो लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा सात और फ्रर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 की धारा 4 के तहत केस दर्ज करवाया है। निर्धारित से अधिक रेट पर यूरिया का बैग बेचने की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची टीम को यूरिया बैग केंद्र की बजाय एक फैक्टरीनुमा मकान में मिले। इतना ही नहीं पीओएस मशीन के स्टॉक के मुकाबले मौके पर 41 बैग अधिक भी मिले। कृषि विभाग अधिकारियों ने इस लापरवाही के संदर्भ में मामला दर्ज करवाने के साथ केंद्र पर रखी खाद के जांच के लिए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि नांधा स्थित श्री सांई सीड्स कंपोस्ट स्टोर द्वारा किसानों को यूरिया 280 रुपये प्रति बैग की दर से बेचा जा रहा है। केंद्र पर किसानों से निर्धारित से अधिक रेट लिया जा रहा है। इस शिकायत की जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम को मौके पर जाकर पीओएस मशीन का स्टॉक जांचा तो 100 बैग मिले। वहां केंद्र पर टीम को यूरिया का कोई बैग नहीं मिला और न ही वहां यूरिया स्टॉक प्रदर्शित किया मिला। मांगने पर टीम को स्टॉक रजिस्टर भी नहीं दिखाया गया। कृष्ण कुमार के अनुसार दुकानदार ने खाद का स्टॉक गांव से बाहर एक फैक्टरीनुमा मकान में दिखाया। वहां यूरिया के 141 बैग मिले। मकान मालिक संदीप ने बताया कि यूरिया के बैग श्री सांई सीड्स कंपोस्ट स्टोर के हैं। कृष्ण कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि बिना जानकारी दिए यूरिया के बैग निर्धारित से दूसरी जगह रखना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने बाढड़ा थाना पुलिस से आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-7(10)- 1955 के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस ने इस संबंध में केंद्र संचालक ललित और मकान मालिक संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed