फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Urban development work worth Rs 4 crore will be completed by mid-August

Charkhi Dadri News: अगस्त के मध्य तक पूरे होंगे 4 करोड़ के शहरी विकास कार्य

Sat, 07 Jun 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Urban development work worth Rs 4 crore will be completed by mid-August
नवनिर्मित शहर के प्राचीन शिव मंदिर वाली गली।
चरखी दादरी। शहर में करीब 4 करोड़ के विकास कार्याें पर तेजी से काम चल रहा है। लगभग चार करोड़ के विकास कार्याें की निविदा प्रक्रिया भी जारी है। वहीं, विकासपरक जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, वे अगस्त मध्य तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद करीब 30 हजार लोगों की गलियों व सड़क से गुजरने की डगर आसान होगी। नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो 60 फीसदी विकास कार्य जुलाई के अंत तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद के अधिकारियों ने दादरी शहर में विकास की चरखी घुमाने के लिए करीब दो माह पहले परियोजना तैयार कर निविदा प्रक्रिया शुरू की थी। अलग-अलग चरणों में विकास परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूरी कर मई की शुरुआत और मध्य में एजेंसियों को अधिकारियों की ओर से कार्यादेश जारी किए गए। इनमें से करीब चार करोड़ के विकास कार्याें पर अब काम चल रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल, 10 वार्डाें में करीब 50 गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। गली निर्माण का लाभ करीब 30 हजार लोगों को मिलेगा। इसके अलावा, जल्द ही शहर की मुख्य सड़कों व चौराहों पर विक्टोरियन बेंच लगाने की कवायद शुरू होगी। नगर परिषद के अधिकारियों का दावा है कि 15 अगस्त तक चार करोड़ के विकास कार्य धरातल पर पूरे करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद बड़े स्तर पर हो रहा शहरी विकास
लंबे इंतजार के बाद शहर में विकास कार्याें ने रफ्तार पकड़ी है। सबसे अधिक फोकस गली निर्माण पर है। कुछ मुख्य सड़कों का पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा। वहीं, लंबे समय बाद शहर में बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू हुए हैं। नालों की सफाई व स्लैब ढकने का काम भी आठ दिन के अंदर पूरा हो जाएगा।



कौन-सी मुख्य परियोजनाएं होंगी पूरी
1- गली निर्माण : शहर के 10 वार्डाें में करीब 50 गलियों का निर्माण कराया जाना है। ज्यादातर साइटों पर काम शुरू हो चुका है। कुछ जगहों पर तो गली का निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है। गलियों का निर्माण पंद्रह अगस्त तक पूरा होगा। अहम बात यह है कि प्राचीन शिव मंदिर वाली गली का निर्माण वर्षों बाद पूरा हुआ है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
2- विक्टोरियन बेंच : शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों के पास नगर परिषद की ओर से 22 लाख खर्च कर विक्टोरियन बेंच रखवाए जाएंगे। बेंच बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, कोर्ट रोड, चंपापुरी क्षेत्र, लाधान पाना से हीरा चौक रोड, गांधीनगर में नवनिर्मित बाईपास, कॉलेज रोड, महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र, पंचनद चौक से स्टेडियम चौक रोड, कनीना टी-पॉइंट और झज्जर घाटी रोड पर लगेंगे।
3- नाला निर्माण : जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के वाल्मीकि नगर में नाला बनाया जा रहा है। नाला निर्माण पर करीब 39 लाख रुपये लागत आएगी। 350 मीटर लंबे नाले को एनएच-334 बी के साथ से गुजरने वाले मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं, नाला बनने के बाद करीब दो हजार लोगों को जलभराव का दंश इस बार मानसून सीजन में नहीं झेलना पड़ेगा।



शहर में करीब चार करोड़ के विकास कार्य जारी हैं। इतनी ही राशि के विकास कार्याें की निविदा प्रक्रिया जारी है। जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें 15 अगस्त से पहले पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को इनका लाभ मिलेगा।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed