दादरी में शराबी की अनोखी करतूत: महिला ने आरोपी को गाली-गलौज करने से रोका तो व्यक्ति ने कुत्ता उठाकर फेंका
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-15 निवासी निर्मला ने बताया कि वो अपने घर के बाहर चबूतरे पर खड़ी थी। उसी दौरान शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति आया और उससे गाली-गलौज करने लगा। जब उसने उसे रोका तो उसने गली से गुजर रहा कुत्ता हाथों से उठाकर उसके पैरों पर फेंक दिया।
विस्तार
दादरी में शराबी की एक अनोखी करतूत सामने आई है। महिला का आरोप है कि शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने गली में घूम रहा कुत्ता उठाकर उस पर फेंक दिया और इससे उसके पैर में चोट लगी। चिकित्सक की राय और घायल महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-15 निवासी निर्मला ने बताया कि वो अपने घर के बाहर चबूतरे पर खड़ी थी। उसी दौरान शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति आया और उससे गाली-गलौज करने लगा। जब उसने उसे रोका तो उसने गली से गुजर रहा कुत्ता हाथों से उठाकर उसके पैरों पर फेंक दिया। इससे वो चोटिल हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी मनोज के खिलाफ धारा 323,325,294 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
नारकोटिक्स टीम ने घर पर ही दबोचा तस्कर, 6.75 ग्राम चिट्टा बरामद
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने एक तस्कर को घर पर दबोच 6.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। समसपुर निवासी आरोपी प्रदीप के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिल से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम बुधवार शाम एसआई तूफान सिंह के नेतृत्व में एनएच 152 डी के नीचे तैनात थी। उसी दौरान सूचना मिली कि समसपुर निवासी प्रदीप अपने घर पर चिट्टा बेच रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी ताे प्रदीप मौके पर हाजिर मिला।
उसकी तलाशी लेने के लिए आबकारी एवं काराधान अधिकारी आनंद मलिक को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो लोवर से एक पॉलीथिन बरामद हुई जिसमें 6.75 ग्राम चिट्टा मिला। इसके तत्काल बाद नारकोटिक्स टीम ने उसे काबू कर लिया।