{"_id":"69c6e5b14968ab407e00b723","slug":"under-the-social-audit-public-hearing-development-works-of-32-gram-panchayats-were-reviewed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153158-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सोशल ऑडिट जनसुनवाई के तहत 32 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सोशल ऑडिट जनसुनवाई के तहत 32 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा की
Sat, 28 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। विकसित भारत बीवी-जीराम योजना के तहत शुक्रवार को जन सुनवाई बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीडीपीओ दीपक शर्मा के निर्देशन में वर्ष 2024-25 के दौरान 32 ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों और सुझावों पर चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन और विलेज रिसोर्स पर्सन ने सोशल ऑडिट के दौरान सामने आई समस्याओं और सुझावों पर फीडबैक दिया। एबीपीओ वरुण सिवाच ने कहा कि इस प्रकार की बैठक वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है जिसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना होता है।
एबीपीओ ने बताया कि सोशल ऑडिट का कैलेंडर चंडीगढ़ स्थित सोशल ऑडिट यूनिट की ओर से जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत नहरों की सफाई, पौधरोपण, जोहड़ खुदाई और रास्तों के समतलीकरण जैसे विकास कार्य कराए गए हैं। सोशल ऑडिट प्रक्रिया के जरिए पंचायत स्तर पर लंबित समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
नीति आयोग के एबी फेलो मणिप्रकाश ने पूर्णता अभियान-2 के अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों की जानकारी दी। बैठक में विनोद सांगवान, ग्राम सचिव दीपक, वैभव, अभिनव, अमित, कनिष्ठ अभियंता विकास व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।