फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Under the leadership of DC-SP, electricity celebrated holidays five times, hearings took place in the dark, complaints were read under the light of mobile torches in Dudivala Nandkaran village.

Charkhi Dadri News: डीसी-एसपी की अगुवाई, बिजली ने पांच बार छुट्टी मनाई, अंधेरे में हुई सुनवाई, डुडीवाला नंदकरण गांव में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पढ़ीं शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Under the leadership of DC-SP, electricity celebrated holidays five times, hearings took place in the dark, complaints were read under the light of mobile torches in Dudivala Nandkaran village.
डुडीवाला नंदकरण में रात्रि ठहराव के दौरान बिजली गुल होने पर मोबाइल टॉर्च जलाकर ​शिकायत पढ़ते डी
चरखी दादरी। डुडीवाला नंदकरण गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त मुनीश शर्मा और पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम के दौरान दो घंटे की अवधि में 5 बार बिजली गुल होने से अधिकारियों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में शिकायतें पढ़नी पड़ीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे गांव के राजकीय स्कूल में हुई। लगभग 15 मिनट बाद ही बिजली चली गई और जनरेटर चालू करने में पांच मिनट का समय लग गया। गर्मी और उमस के कारण अधिकारी व ग्रामीण पसीने से तर-बतर हो गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद बिजली बहाल हो गई, जिससे बिजली निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर राहत मिलने के बाद बिजली फिर चली गई। कार्यक्रम के दौरान बिजली 5 बार गई। अंतिम शिकायतों की सुनवाई मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करनी पड़ी। इस दाैरान बिजली, पानी, फिरनी समेत 26 शिकायतें पहुंचीं।
विज्ञापन

जलभराव की शिकायत पर सोखता गड्ढा बनाने के लिए किया प्रेरित
जलभराव की समस्या सुनते हुए उपायुक्त मुनीश शर्मा ने गांव के रिहायशी क्षेत्र में सोखता गड्ढा तकनीक को अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि डुडीवाला नंदकरण गांव की पंचायत इसे लेकर प्रयास करे और दूसरे गांवों के लिए नजीर बने। सोखता गड्ढा एक प्रकार की जल संचयन प्रणाली है जो वर्षा जल को जमीन में सोखने और भूजल को पुनर्भरण करने के लिए डिजाइन की गई है। यह प्रणाली विशेष रूप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन और भूजल पुनर्भरण के लिए उपयोगी है। उपायुक्त मुनीश ने जलभराव की समस्या सुनते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से की मिश्रित खेती करने की अपील
उपायुक्त ने इस दौरान किसानों से मिश्रित खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिश्रित खेती से कमाई के साधन बढ़ाए जा सकते हैं। यह एक ऐसी कृषि पद्धति है जिसमें एक ही खेत में विभिन्न प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं और इससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। विभिन्न तरह की फसलें मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करती हैं।

ज्यादातर शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान
उपायुक्त ने बताया कि रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम में आईं ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की हर समस्या का निवारण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed