{"_id":"6575fbc28f5f40c97c0b1909","slug":"under-pm-vishwakarma-scheme-eligible-people-can-take-loan-of-rs-3-lakh-twice-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10481-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पीएम विश्वकर्मा स्कीम के तहत दो बार में पात्र ले सकते हैं 3 लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पीएम विश्वकर्मा स्कीम के तहत दो बार में पात्र ले सकते हैं 3 लाख का लोन
विज्ञापन
चरखी दादरी नगर परिषद कार्यालय।
चरखी दादरी। पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाकर विभिन्न वर्गाें के लोग स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। शुरुआत करने के लिए एक लाख और फिर कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए दो लाख का लोन मिलेगा। दूसरा लोन उसे ही मिलेगा जिसने पहला लोन समय पर भरा है। शहरी क्षेत्र के लोगों से नगर परिषद की एनयूएलएम शाखा ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एनयूएलएम शाखा प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना सितंबर 2023 में ही सरकार की ओर से शुरू की गई है। इसका मकसद विभिन्न वर्गाें के लोगों की रोजगार शुरू करने में मदद करना है। इसके तहत काम शुरू करने और इसे आगे बढ़ाने के लिए दो बार में तीन लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। लोन के इच्छुक लोगों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा।
विनय जोशी ने बताया कि पहला लोन एक लाख रुपये का मिलेगा और 18 माह के अंदर इसका भुगतान करना होगा। भुगतान अगर समय पर और नियमित किया गया है तो फिर दो लाख रुपये का दूसरा लोन मिलेगा। इस लोन राशि का भुगतान 30 माह के अंदर करना है। अहम बात ये है कि लोन राशि के ब्याज दर में से 5 प्रतिशत का भुगतान सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
- 7 दिन की दी जाएगी ट्रेनिंग
लोन देने से पहले आवेदक को सात दिन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस दौरान उसे शुरू किए जाने वाले कारोबार के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसका मकसद ये है कि लोग अपने प्रयास में सफल होकर पैरों पर खड़े हो सके।
- ये हैं लोन के पात्र
प्लंबर, बड़ई, टेलर, कारपेंटर, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, खिलौने बनाने वाले, नाई, धोबी समेत विभिन्न वर्गाें के लिए लोग इसके पात्र हैं। ये अपना काम शुरू करने के लिए आसानी से एक लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।
- यूं कर सकते हैं आवेदन
लोन लेने के इच्छुक लोग सीएससी पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फिर ये आवेदन एनयूएलएम शाखा के पास पहुंचेगा। शाखा अधिकारी इसे वेरिफाई करेंगे और इसके बाद फाइल लोन के लिए बैंक को भेजी जाएगी। 15 दिन के अंदर बैंक की ओर से लोन राशि जारी कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -पीएम विश्वकर्मा स्कीम के तहत शहरी क्षेत्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। ये स्कीम सितंबर 2023 में शुरू हुई हैं और फिलहाल आवेदन बेहद कम आए हैं। दो बार में तीन लाख का लोन आवेदक ले सकते हैं।
-विनय जोशी, प्रभारी, एनयूएलएम शाखा, नगर परिषद