{"_id":"68dc40775c383ad6e806c21c","slug":"udandasta-caught-3-conductors-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-145440-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गबन के आरोपी तीन परिचालकों पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गबन के आरोपी तीन परिचालकों पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
Wed, 01 Oct 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज ने प्रदेश से बाहर जाने वाली बसों की नियमित जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रबंधक पवन कुमार के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता टीम ने 21 बसों की जांच की।
इसमें तीन परिचालकों के पास गबन की अतिरिक्त राशि और नौ यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान तीन परिचालकों के पास कुल 560 रुपये की अतिरिक्त राशि पाई गई, जो टिकटों में गड़बड़ी की ओर इशारा करती है।
विभाग ने इस मामले में संबंधित डिपो महाप्रबंधकों और मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। ताकि नियमों के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जा सके। वहीं, बिना टिकट यात्रा कर रहे नौ यात्रियों से 4300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अधिकारियों ने बताया कि उड़नदस्ता टीम द्वारा यह नियमित अभियान चलाया जाता है। ताकि रोडवेज में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि परिवहन विभाग की टीमें प्रदेश के बाहर जाकर चेकिंग अभियान चलाती रहती हैं। टीम ने पकड़े गए परिचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके डिपो महाप्रबंधकों के पास सूचना भेज दी है। वहीं, आगामी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पाए गए रुपये के अनुसार मुख्यालय के पास रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। संवाद