फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two youths died in two road accidents in Dadri, one is in critical condition; one family lost its light

Haryana: दादरी में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर; एक परिवार का चिराग बुझा

Tue, 17 Dec 2024 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 03:11 PM IST
सार

गुरदेव सीमेंट ट्रांसपोर्ट का काम करता था। सोमवार को वह सिरसा से सीमेंट खाली कर कोटपूतली जा रहा था। इस दौरान जब वह एनएच 152-डी पर गांव कपूरी के पास पहुंचा तो सामने एक बिना रिफलेक्टर के ट्रक खड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Two youths died in two road accidents in Dadri, one is in critical condition; one family lost its light
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी में सोमवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान गांव चरखी निवासी सलीम उर्फ गोलू (20), पंजाब के तरनतारन जिले गांव संगतपुर निवासी गुरदेव सिंह (35)के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों के बयान पर संबंधित पुलिस थाने में आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि गांव चरखी निवासी सलीम उर्फ गोलू अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी एक बड़ी बहन भी है। वह रोहतक के जाट कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता महेंद्र सिंह पिकअप चलाते हैं और किराए आदि से घर का गुजारा करते हैं। सोमवार को सलीम दादरी निवासी अपने दोस्त टीटू के साथ परीक्षा देने के लिए बाइक पर सवार होकर रोहतक गया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह शाम को दोस्त के साथ घर लौट रहा था। तभी करीब 6 बजे जब वह कमोद के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया और बाद में परिजनों को सूचना दी। इसमें सलीम की मौत हो गई जबकि टीटू गुरुग्राम मेदांंता अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, दूसरे केस में गुरदेव सीमेंट ट्रांसपोर्ट का काम करता था। सोमवार को वह सिरसा से सीमेंट खाली कर कोटपूतली जा रहा था। इस दौरान जब वह एनएच 152-डी पर गांव कपूरी के पास पहुंचा तो सामने एक बिना रिफलेक्टर के ट्रक खड़ा हुआ था। दिखाई न देने के कारण गुरदेव का सामने खड़े ट्रक से टकरा गया और इसमें उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed