{"_id":"64eb94d9d6bcca36db0d03ab","slug":"two-youths-arrested-with-108-grams-of-heroin-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-5389-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 108 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 108 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली से मादक पदार्थ लेकर आ रहे पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान 108 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों आरोपियों की पहचान गांव कादमा निवासी आनंद और गांव चरखी निवासी साहिल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार उन्हें शनिवार शाम सूचना मिली थी कि गांव चरखी निवासी अक्षय मादक पदार्थ बेचने का काम करता है। उसने कादमा निवासी आनंद और चरखी निवासी साहिल को डेढ़ लाख रुपये देकर हेरोइन लेने के लिए दिल्ली भेजा है। इस पर पुलिस टीम ने गांव इमलोटा के पास नाकाबंदी कर दी। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दिल्ली से लौट रहे थे। नाकाबंदी देख दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया।
- ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई तलाशी
आनंद और साहिल को काबू करने के बाद पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी के तौर पर सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी राजेंद्र नैन को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर साहिल की जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई जिसमें 108 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
- पूछताछ में चरखी निवासी अक्षय का लिया नाम
पुलिस ने जब मौके पर ही साहिल और आनंद से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हेरोइन चरखी निवासी अक्षय ने मंगवाई है और वो ये मादक पदार्थ डेढ़ लाख रुपये में दिल्ली के द्वारका से लाए हैं।