फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two youths arrested for selling opium outside their house, 150 grams of opium recovered

Charkhi Dadri News: घर के बाहर अफीम बेचते दो युवक गिरफ्तार, 150 ग्राम अफीम बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for selling opium outside their house, 150 grams of opium recovered
चरखी दादरी। कारीधारणी गांव में अपने मकान के आगे खड़े होकर अफीम बेच रहे दो लोगों को दादरी अपराध शाखा टीम ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान मनदीप उर्फ प्रभु और हरीश के रूप में हुई है और उनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। आरोपियों से 150 ग्राम अफीम बरामद हुई और बाढड़ा थाने में उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 19 जनवरी की शाम अपराध शाखा टीम एएसआई विशाल के नेतृत्व में कारीरूपा बस अड्डे पर मुस्तैद थी। उसी दौरान गुप्ता सूचना मिली कि कारीधारणी गांव में दो व्यक्ति अपने मकान के सामने खडे होकर नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो उन्हें नशीले पदार्थ समेत काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर, अपराध शाखा टीम कारीधारणी गांव में मुखबिर की ओर से बताई गई जगह पर पहुंच गई। टीम को देखकर वहां मौजूद दो लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 15 तोले अफीम बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी मनदीप उर्फ प्रभु और हरीश ने बताया कि हम दोनों मिलकर नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं और जो मुनाफा होता है उसे दो हिस्सों में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed