फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two workers crossing the road were hit by a speeding vehicle, one killed, the other referred

रोड पार कर रहे दो श्रमिकों ने तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two workers crossing the road were hit by a speeding vehicle, one killed, the other referred
खेड़ी बूरा अड्डे के समीप वीरवार सुबह रोड पार कर रहे दो प्रवासी श्रमिकों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक श्रमिक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी श्रीकांत (24) काम की तलाश में करीब दस दिन पहले ही दादरी आया था। खेड़ी बूरा के खेतों में उसे काम मिला हुआ था। वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वो अपने साथी श्रमिक रामलखन (26) के साथ काम करने के खेत में जा रहा था। जब वो अड्डे पर पहुंचकर रोड पार करने लगे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उन दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया जबकि रामलखन को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कागजी कार्यवाही के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और उसके परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वो अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजकुमार, एसआई, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed