फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two wards of Jhojhu Panchayat Samiti are reserved for B.A. class and two wards of Dadri are reserved for scheduled class.

झोझू पंचायत समिति के दो वार्ड बीसी ए वर्ग के लिए तो दादरी में दो वार्ड अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two wards of Jhojhu Panchayat Samiti are reserved for B.A. class and two wards of Dadri are reserved for scheduled class.
चरखी दादरी। हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के अनुसार दादरी एसडीएम अनिल यादव की देखरेख में झोझू खंड कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति के लिए ड्रा निकाला गया। झोझू पंचायत समिति में 23 वार्ड हैं और इनमें आबादी के आधार पर वार्ड नंबर तीन व पांच को एससी पुरुष और वार्ड नंबर चार व आठ को अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बीसी ए वर्ग के लिए दो वार्ड आरक्षित करने का ड्रा निकाला गया, जिसमें वार्ड एक व छह निर्धारित किए गए हैं। ये दोनों पुरुष व तृतीय लिंग के उम्मीदवारों के लिए हैं। सामान्य श्रेणी में पुरुषों के लिए वार्ड 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21 व 23 और महिलाओं के लिए 2, 7, 10, 12, 14, 16, 18, 20 व 22 नंबर वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

झोझू खंड की 47 पंचायतों में से चार पंचायतों को बीसी ए सरपंच पद के लिए रिजर्व किया गया है। इनमें गांव रूदड़ौल, पिचौपा कलां व जावा पिछड़ा वर्ग क की महिलाओं के लिए और गुडाना को पुरुष व अन्य के लिए निर्धारित किया गया है। अनुसूचित वर्ग में गांव बालरोड, झोझू खुर्द, नौरंगाबास राजपूतान, टोडी को पुरुष व अन्य श्रेणी और दगड़ौली, मंदौला, शीशवाला व ऊण को महिला श्रेणी के लिए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंदकलां पंचायत समिति में हैं 18 वार्ड
पंचायत समिति बौंद कलां में कुल 18 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड नंबर 14, दस व 18 को एससी महिला के लिए और वार्ड 6 को बीसी ए महिला वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। सामान्य श्रेणी में वार्ड एक, तीन, पांच, सात, नौ, बारह, पंद्रह व सत्रह को पुरुष व तृतीय लिंग के लिए और वार्ड 2, 4, 8, 11, 13 व 16 को महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है।

दादरी पंचायत समिति में हैं 27 वार्ड
दादरी खंड पंचायत समिति के अंतर्गत 27 वार्ड आते हैं। इनमें अनुसूचित महिला वर्ग के वार्ड 9 व 20, अनुसूचित पुरुष व अन्य वर्ग के लिए वार्ड 5, 10 व 21, पिछड़ा वर्ग क महिला के लिए वार्ड 19 व 23 निर्धारित किए गए हैं। हरियाणा पंचायती राज नियमावली 6 के तहत बीसी ए पुरूष वर्ग के लिए कोई वार्ड नहीं चुना गया। सामान्य श्रेणी में पुरुष वर्ग व अन्य के लिए 1, 3, 6, 12, 14, 16, 18, 22, 24 व 26 और महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 2, 4, 7, 11, 13, 15, 17, 25 व 27 को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed