फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two roads will be built with 14 crores, the department is also preparing the plan of Badra bypass

14 करोड़ से बनेंगी दो सड़कें, बाढड़ा बाईपास की योजना भी तैयार कर रहा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two roads will be built with 14 crores, the department is also preparing the plan of Badra bypass
घिकाड़ा रोड पर बने गड्ढे। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले के तीन प्रोजेक्टों की जिलावासियों को जल्द सौगात मिल सकती है। नाबार्ड के तहत घिकाड़ा रोड का मध-माधवी तक सड़क निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ खस्ताहाल अटेला-डुडीवाला रोड के भी दिन बहुरेंगे। इन दोनों परियोजनाओं के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट बाढड़ा बाईपास का है। पीडब्ल्यूडी बाढड़ा के बाहर-बाहर ‘करव’ आकार का बाईपास बनाने की योजना पर काम कर रहा है। भूमि अधिग्रहण की स्थिति से सरकार को भी अवगत करवाया जा चुका है। अब मुख्यालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के इन तीन प्रोजेक्टों से जिलावासियों को एक तरफ खस्ताहाल सड़कों से छुटकारा मिलेगा तो, दूसरी तरफ बाढड़ा उपमंडल में बेपटरी ट्रैफिक व्यवस्था भी पटरी पर लौटेगी। बाईपास बनने से बाढड़ा नगर की सड़कों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। विभाग की योजना है कि कस्बा से निकलने वाले तीन मुख्यमार्गों का बाईपास के जरिये जुड़ाव किया जाए, ताकि एक से दूसरे मार्ग पर जाते समय वाहन चालकों को बाढड़ा में न आना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा नाबार्ड के तहत दो सड़कों के निर्माण के लिए भी 14 करोड़ का बजट खर्च होगा। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके तुरंत बाद वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण होने दस गांवों और करीब पंद्रह हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 किलोमीटर लंबा सफर होगा आरामदायक
घिकाड़ा-मध माधवी रोड का निर्माण 14 किलोमीटर लंबाई में दस करोड़ से होगा और इससे पांच गांवों (घिकाड़ा, फतेहगढ़, साहुवास और मध-माधवी) को फायदा होगा। अटेला-डुडीवाला रोड के निर्माण पर चार करोड़ लागत आएगी और इसकी लंबाई करीब 11 किलोमीटर रहेगी। ऐसे में इन सड़कों का निर्माण होने के बाद राहगीरों और वाहन चालकों के लिए 25 किलोमीटर का सफर आसान हो जाएगा।
साढ़े किलोमीटर लंबा बन सकता है बाईपास
पीडब्ल्यूडी सूत्रों के अनुसार बाढड़ा में बाईपास बनाने की योजना का प्रारंभिक प्रारूप तैयार किया जा चुका है। जमीन अधिग्रहण को लेकर सरकार की तरफ से निर्देश मिलने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बाईपास की लंबाई करीब साढ़े चार किलोमीटर होगी और इसकी चौड़ाई 23 से 33 फुट प्रस्तावित है। हालांकि सरकार के निर्देश अनुसार इस योजना में अभी फेरबदल संभव है। इससे दादरी, सतनाली, जुई और लोहारू रोड का भी जुड़ाव होगा।
बाढड़ा में बाईपास निर्माण की योजना को जल्द परवान चढ़ाया जाएगा। सरकार ने बाढड़ा को नगर पालिका का दर्जा देकर क्षेत्रवासियों की मांग पूरी की है। बाईपास से बाढड़ा का विस्तार भी होगा। मैं स्वयं यह डिमांड सरकार के समक्ष रख चुकी हूं।

नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा
बाढड़ा में बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर सरकार के निर्देशों की इंतजार है। नाबार्ड के तहत 14 करोड़ के बजट से दो सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा और इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed