फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two Pulls will be Built

दो मेन नहरों पर 2.80 करोड़ से बनेंगे चार पुल, टेंडर आमंत्रित

Wed, 14 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two Pulls will be Built
जिले की नहर का क्षतिग्रस्त पुल। - फोटो : CharkhiDadri
जिले के जर्जर नहरी पुलों को सिंचाई विभाग अब बनवाने जा रहा है। विभाग इस प्रोजेक्ट पर 2.80 करोड़ रुपये का बजट खर्च करेगा। जिले की मेन लोहारू कैनाल और बधवाना नहरों पर चार पुल बनाए जाएंगे। यह जिले की मुख्य नहरें हैं। इससे पहले कंडम नहरी पुल कई हादसों का कारण बन चुके हैं। विभाग ने चार नहरी पुल का निर्माण कराने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की नहरों पर करीब 40 साल पुराने पुल हैं, लेकिन पिछले लंबे से ये इन पुलों का निर्माण नए सिरे से कराने की जरूरत है। पुल कंडम होने की वजह से आए दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है। इन पुलों की खराब स्थिति होने की वजह से खासकर किसानों व आम लोगों को भी आवागमन में दिक्कत बनी रहती है। किसानों के ट्रैक्टरों सहित काफी संख्या में वाहन भी इन पुलों से गुजरते हैं। जिले भर में करीब 80 से ज्यादा पुल हैं, जिनमें से करीब 40 पुल जीर्णोद्धार के इंतजार में हैं। काफी पुलों की साइड वॉल टूटी हुई हैं, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यह पुुल वैसे भी पुराने डिजाइन एवं पैटर्न के बने हुए हैं और इनको आधुनिक रूप में बनाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

आरडी नंबर-56900 और 84200 पर बनेंगे पुल
अब सिंचाई विभाग ने इस दिशा में काम करना शुरू किया है। इसके तहत सिंचाई विभाग जिले की मेन लोहारू कैनाल पर दो बड़े पुल बनाएगा। यह पुल आरडी नंबर-56900 और आरडी-84200 पर बनाए जाने हैं। यह दोनों पुल गांव अटेला और मांढ़ी-बेरला के समीप हैं। इन दोनों पुलों के निर्माण पर विभाग 1.80 करोड़ का बजट खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। मानसून सीजन के बाद इन पुलों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर भी बनेंगे दो पुल
सिंचाई विभाग बधवाना डिस्टीब्यूटरी पर भी पुलों का निर्माण करवाए जाने की प्लानिंग है। इसके लिए प्रपोजल को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। विभाग ने मंजूरी के लिए फाइल हेड ऑफिस भेज रखी है। इसके तहत बधवाना नहर पर एक पुल गांव कंहेटी और दूसरा पुल कुछ दूरी पर बनाए जाने की योजना है। कंहेटी के समीप बना यह पुल कंडम हो चुका है। खासकर सर्दियों में कोहरे के समय वाहन चालकों को आवागमन में ज्यादा परेशानी होती है। हेड ऑफिस से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इन दोनों पुलों के निर्माण पर विभाग करीब एक करोड़ रुपया खर्च करने की प्लानिंग में है। सिंचाई विभाग के एसडीओ दीपक कुमार का कहना है कि बधवाना नहर पर दो पुल बनने हैं। मंजूरी के लिए फाइल भेज रखी है।

सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर ने कहा कि विभाग कंडम पुलों के निर्माण के लिए काम में जुटा है। लोहारू नहर पर दो बड़े पुल बनाने के लिए कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मानसून सीजन के बाद निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed