{"_id":"690fa5c310f73186d80aa8bc","slug":"two-more-accused-arrested-for-extorting-money-from-hospital-operators-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-147283-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अस्पताल संचालकों से रंगदारी मांगने के मामले में 2 आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अस्पताल संचालकों से रंगदारी मांगने के मामले में 2 आरोपी और गिरफ्तार
Sun, 09 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी में अस्पताल संचालकों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ सोनीपत की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भिवानी जिले की श्यामपुरा ढाणी निवासी साहिल उर्फ राणा तथा संजीव कॉलोनी निवासी वीरेंद्र उर्फ बीरू के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दादरी पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि एसटीएफ सोनीपत को बुधवार को सूचना मिली थी कि मूलरूप से दादरी जिला के गांव घसौला तथा वर्तमान में वार्ड 16 निवासी संदीप उर्फ बिट्टू विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा, गांव गौरीपुर निवासी नवीन बॉक्सर, राजस्थान के गांव रिणाऊ निवासी महेंद्र सहारण व राहुल स्वामी आदि के संपर्क में है। संदीप नवीन बॉक्सर की ओर से उपलब्ध करवाए गए मोबाइल फोन से नवीन बॉक्सर को दादरी शहर तथा आसपास के लोगों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाता है।