फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two friends from Lad died after their bike collided with a tractor-trolley near village Bhandwa on National Highway 334B

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे 334बी पर गांव भांडवा के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, लाड निवासी दो दोस्तों की मौत

Wed, 24 Dec 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two friends from Lad died after their bike collided with a tractor-trolley near village Bhandwa on National Highway 334B
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।  - फोटो : 1
बाढड़ा। नेशनल हाईवे 334बी पर बाढड़ा से लोहारू रोड पर गांव भांडवा में पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गांव लाड निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक नरेंद्र (31) व कुलदीप (29) लाड के रहने थे। बुधवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव लाड निवासी नरेंद्र और कुलदीप, दोनों ही बचपन के दोस्त थे और बतौर ट्रक चालक काम करते थे। मंगलवार शाम को वे दोनों ट्रकों को खड़ा कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लाड जा रहे थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब वे नेशनल हाईवे 334बी पर बाढड़ा से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे गांव भांडवा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर डायल 112, बाढड़ा थाना पुलिस व मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढड़ा थाना पुलिस में तैनात जांच अधिकारी एएसआई चंद्रभान ने बताया कि मृतक नरेंद्र के बड़े भाई सुरेंद्र के बयान के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग गया।

घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। 

घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : 1

घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। 

घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed