फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two drug smugglers caught, 1.770 kg ganja recovered

Charkhi Dadri News: दो मादक पदार्थ तस्कर दबोचे, 1.770 किलो गांजा बरामद

Mon, 01 Apr 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers caught, 1.770 kg ganja recovered
चरखी दादरी/बाढड़ा। सीआईए और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट ने अलग-अलग जगहों से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से एक किलो 770 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ दादरी शहर और बाढड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि मनदीप उर्फ काका वार्ड-11 में अपने मकान के सामने मादक पदार्थ बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो एक युवक हाथ में पॉलीथिन लेकर खड़ा था। उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम मनदीप उर्फ काका बताया। इसे बाद कराधान निरीक्षक सुमित कुमार को बतौर राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया और मनदीप की तलाशी ली गई, तो एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसे सीआईए ने काबू कर लिया और शहर थाने ले आई।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट को भी गुप्त सूचना मिली थी कि झोझूकलां निवासी जितेंद्र गांजा बेचता है। इस समय वह मांढी हरिया बस अड्डे पर गांजा लेकर खड़ा है। टीम ने दबिश देकर आरोपी जितेंद्र से 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed