{"_id":"62c15047030c754dc55434a5","slug":"two-died-in-accident-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो की मौत, पशु सामने आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो की मौत, पशु सामने आने से हुआ हादसा
Sun, 03 Jul 2022 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:46 PM IST
सार
पशु को बचाने के प्रसास में चालक राजेंद्र संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसके चालक राजेंद्र और उसके गबल वाली सीट पर बैठे विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चरखी दादरी में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लावारिस पशु सामने आने से चरखी दादरी के रूदड़ोल के समीप एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान विकास (28) और राजेंद्र (40) के रूप मे हुई है। कार सवार अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शरीक होकर वापस अपने गांव कितलाना लौट रहे थे।झोझूकलां थाना पुलिस ने रविवार दोपहर बाद मृतकों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने इस संबंध में 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में कितलाना निवासी अनिल ने बताया कि उसका भाई विकास गांव निवासी राजेंद्र, नरेंद्र व संजय के साथ स्विफ्ट में सवार होकर रूदड़ोल शादी समारोह में गया था। अनिल ने बताया कि वहां उसकी मौसी के पोते की शादी थी। रात को कार्यक्रम में शरीक होने के बाद करीब पौने दो बजे वो रुदड़ोल से कितलाना के लिए चले थे। गांव से करीब 500 मीटर दूर चलते ही सड़क पर अचानक लावारिस पशु उनकी गाड़ी के सामने आ गया।
विज्ञापन
पशु को बचाने के प्रसास में चालक राजेंद्र संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसके चालक राजेंद्र और उसके गबल वाली सीट पर बैठे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार संजय व नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतकों के शव अपने कब्जे में ले लिए। रविवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दोपहर बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन